सहारनपुर में बोली सीएम योगी, पिछली बार का बदला लेने का अवसर इस बार आपके पास है
सहारनपुर में भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल के समर्थन में अलग-अलग समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली बार का बदला लेने का अवसर आपके पास है। इस बार पूरी मजबूती के साथ, भाजपा के प्रत्याशी राघव लखन पाल को विजयी बनाने का संकल्प आपको लेना है।
समाज के हर वर्ग के लोग यहां मौजूद हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि आप सभी लोग मिलकर राघव लखन पाल को विजयी बनाने के लिए कार्य करेंगे। मैं फिर से कहना चाहता हूं कि फिर एक बार मोदी सरकार। 400 पार के लक्ष्य के साथ राघव लखन पाल को विजयी बनाना है। सहारनपुर में अच्छा कार्य हो रहा है, सहारनपुर विकास की नई बुलंदियों की ओर आगे बढ़ रहा है।

सीएम योगी ने कहाआदिशक्ति माँ शाकुम्भरी देवी के आशीर्वाद से अभिसिंचित धरा सहारनपुर की जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री जी को चुना तो डबल इंजन सरकार ने यहां की काष्ठ कला और हस्तशिल्प को पुनर्जीवित कर दिया। इसलिए सहारनपुर फिर एक बार 'मोदी सरकार' चुनने जा रहा है। आभार जनपद वासियो!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 19 अप्रैल को चुनाव हो जाना है, तबतक तापमान भी कुछ बढ़ जाएगा, लेकिन हमे इसकी परवाह नहीं करनी है। आपका काम है अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करना है। लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए आप सबको स्वयं भी वोट डालना है और औरों को भी वोट करने के लिए प्रेरित करना है।
अगर आप स्वयं और अपनी पूरी टीम को इसके लिए तैयार करेंगे, मतदान का प्रतिशत अगर बढ़ता है तो इसके साथ ही, राघव लखन पाल का वोट प्रतिशत बढ़ेगा। अगर पिछली बार मतदान का प्रतिशत बढ़ा होता तो कोई ताकत राघव लखन पाल को हरा नहीं सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications