रोड-शो के दौरान पीएम मोदी पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल, जानिए उनके 'मन की बात'
पीएम मोदी का स्वागत करने वाले हाजी मुख़्तार अहमद महतो ने वन इंडिया को बताया कि पीएम मोदी के बारे में कई तरह की बातें होती हैं, कुछ भी हो लेकिन वो हमारे पीएम हैं।
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को बनारस में रोड शो के दौरान कुछ दिलचस्प तस्वीर भी सामने आई। यात्रा में एक ऐसा पल भी आया जब मोदी को लेकर बनी बनाई धारणा टूटती हुई दिखायी दी। बीएचयू से काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए चले पीएम मोदी के काफिले पर मदनपुरा में मुसलमानों ने भी फूल बरसाए। स्वागत से अभिभूत हुए पीएम मोदी ने हाजी मुख्तार अहमद महतो के हाथों गुलदस्ता भी लिया। इस दौरान पीएम को शाल भी भेंट की गई। पीएम ने शाल को अपने कंधे पर रख लिया।

पीएम मोदी के काफिले में जमकर बरसाए गए फूल
पीएम मोदी का स्वागत करने वाले हाजी मुख़्तार अहमद महतो ने वन इंडिया को बताया कि पीएम मोदी के बारे में कई तरह की बातें होती हैं, कुछ भी हो लेकिन वो हमारे पीएम हैं। जब वो हमारे शहर, हमारे दरवाजे आए हैं तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हम उनका स्वागत करें। महतो ने ये भी कहा कि बनारस गंगा-जमुनी तहजीब के लिए प्रसिद्ध है। हमारी जिम्मेदारी इस तहजीब को बचाए रखने की है। पीएम मोदी ने गुलदस्ता और शाल लेकर उसी तहजीब का संदेश दिया है। महतो ने खुश होकर बताया कि पीएम ने शाल न केवल अपने कंधे पर रखी बल्कि कंधे पर रखकर काफी दूर तक गए। बुनकर बिरादरी के लिए ये सम्मान की बात है।
पीएम के बनारस आगमन और बुनकरों की ओर से किये गए सम्मान के बाद क्या बीजेपी मुस्लिम मतदाताओं का भरोसा जीतने में कामयाब होगी? इस सवाल के जवाब में हाजी मुख़्तार अहमद महतो ने कहा कि फर्क तो आएगा, पर कितना आएगा ये हम नहीं जानते।












Click it and Unblock the Notifications