हजारों रुपए लेकर अवैध तरीके से यहां बताते थे बच्चे का लिंग, ऐसे पकड़ में आया गिरोह

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में लिंग परीक्षण का मामला सामने आया है। हरियाणा से आई टीम ने मेरठ के जानी थाने में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामारी करते हुए अवैध रूप से चल रहे लिंग परीक्षण का खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Illegal business of sex determination in Meerut

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक पिछले काफी समय से मेरठ और उसके आसपास के इलाकों में लिंग परीक्षण की सूचनायें मिल रही थी। सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाते हुए टीम के अधिकारी और एक महिला को जानी स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर भेजा गया था। सेंटर के संचालक डॉक्टर राकेश वर्मा ने महिला का लिंग परीक्षण करने के लिए 30 हजार की रकम मांगी, लेकिन 18 हजार में सौदा तय हो गया।

Illegal business of sex determination in Meerut

इसके बाद बुधवार को महिला को रकम लेकर डायग्नोस्टिक सेंटर पर भेजा गया, जैसे ही महिला ने डॉक्टर को रकम दी तभी टीम के साथ मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र प्रताप ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। मौके पर मौजूद डॉक्टर राकेश वर्मा, सुनील और एक महिला को हिरासत में ले लिया गया। अल्ट्रासाउंड केंद्र की मशीन को सील करते हुए कब्जे में ले लिया। देर शाम तक सभी आरोपियों के साथ टीम के अधिकारी जानी थाने में डटे रहे ओर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई करते रहे।

ये भी पढ़ें- SIB में PO के 100 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+