जूना अखाड़े से क्यों भगाए गए अभय सिंह? महाकुंभ में बन गए IIT Baba! कभी जलाई चिलम तो कभी हिलाई कमरिया
IIT Baba Abhey Singh News: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान, एक नाम हर किसी की जुबां पर छाया हुआ है - IIT बाबा। असली नाम अभय सिंह, ये बाबा अपने अनोखे अंदाज, लाइफस्टाइल , सोशल मीडिया पर बढ़ती फैन फॉलोइंग और विवादों के कारण सुर्खियों में हैं। कभी चिलम जलाते, तो कभी डांस करते, IIT Baba की कहानी उनके इंजीनियरिंग के सफर से आध्यात्मिक दुनिया तक की यात्रा को दर्शाती है।
महाकुंभ का रंग उनकी जिंदगी में ऐसा चढ़ा कि रातों-रात उनकी फैन फॉलोइंग लाख का आंकड़ा पार कर गई। मौजूदा वक्त में उनके इंस्टाग्राम में करीब 5 लाख के आसपास और X (पूर्व ट्विटर) पर 31 हजार से ज्यादा हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि जूना अखाड़े के मार्गदर्शन में तपस्वी जीवन की शुरुआत करने वाले अभय सिंह (Abhey Singh) को अखाड़े से भगा दिया गया था। उसके बाद उन्हें महाकुंभ में पहुंचकर प्रसिद्धि हासिल हुई और बच्चे-बच्चे और मीडिया की जुबां पर IIT बाबा छा गए।

आखिर क्यों जूना अखाड़े से भगाए गए बाबा?
जूना अखाड़े ने अभय सिंह को गुरु के प्रति अनुशासनहीनता के कारण निष्कासित कर दिया। उन पर अपने गुरु के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। जूना अखाड़ा शिविर में उनके प्रवेश पर रोक है। इसके बावजूद, महाकुंभ में उनकी प्रसिद्धि कम नहीं हुई। महाकुंभ पहुंचते ही IIT बाबा के नाम से फेमस हो गए।
तपस्वी कर कहानी कैसे शुरू हुई?
IIT बाबा की आध्यात्मिक यात्रा वाराणसी से शुरू हुई, जहां उन्होंने खुद को शिव और कृष्ण का अवतार बताया। उनके इस दावे ने उन्हें कई लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया। वाराणसी के संत सोमेश्वर पुरी ने उनकी आध्यात्मिक क्षमता को पहचाना और उन्हें वाराणसी स्थित जूना अखाड़े में ले गए। यहां से उनकी तपस्वी जीवन की शुरुआत हुई थे।
रातों-रात बढ़ रही फैन फॉलोइंग
IIT बाबा की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग लाखों में है। जानकारी के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले अभय सिंह के Instagram में फॉलोअर्स 12 हजार के आसपास थे। वहीं, आंकड़ा पल-पल उनकी प्रसिद्धी के साथ बढ़ता गया। देखते ही देखते यह आंकड़ा लाख पार करते हुए 5 लाख के करीब पहुंच गया। आइए एक नजर डालते हैं...
- Instagram: 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स।
- X (ट्विटर): 31.3K फॉलोअर्स।
नोट: धूम्रपान सेहत के लिए जानलेवा है। वनइंडिया इसे कतई प्रमोट नहीं करता है।
कभी चिलम तो कभी डांस
इंजीनियर बाबा अभय सिंह सोशल मीडिया पर छाने के साथ ही विवादों का भी शिकार होते नजर आ रहे हैं। उनके सोशल अकाउंट्स में कई ऐसे वीडियो हैं, जिनमें धूम्रपान करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, IIT बाबा का 'बबम बबम बम लहरी' गाने पर नाचते, कमर हिलाते नजर आए। ऐसे में उनकी आस्था पर भी कई सवाल उठते नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ उन्हें समर्थन भी कर रहे हैं।
IIT बाबा का विवादों नाता
-
धूम्रपान और चिलम: कई वीडियोज़ में उन्हें चिलम पीते देखा गया है। यह उनकी आस्था और आध्यात्मिकता पर सवाल उठाता है।
- डांस वीडियो: गाने पर डांस करते हुए उनके वीडियो वायरल हुए। इन वीडियोज़ ने जहां कुछ लोगों को प्रभावित किया, वहीं कई ने आलोचना भी की।
- समर्थन: उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में देखा जा रहा है। उनकी कहानी युवाओं को आध्यात्म की ओर खींच रही है।
- आलोचना: उनके चिलम पीने और डांस करने के वीडियो पर सवाल उठ रहे हैं। उनकी आस्था और नीयत पर कुछ लोग शक जता रहे हैं।
- असली नाम: अभय सिंह।
- शिक्षा: भारत के प्रतिष्ठित संस्थान IIT से ग्रेजुएट।
- फेम: महाकुंभ में भाग लेने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रसिद्ध।
महाकुंभ में कैसे छाए?
महाकुंभ 2025 में, IIT बाबा ने अपने अनोखे अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। उनकी सहजता, बुद्धिमत्ता, और आध्यात्मिकता का मिश्रण उन्हें अलग बनाता है। उनके संदेश - "शांति और आत्म-खोज" - ने युवाओं के बीच गहरी छाप छोड़ी है।
क्या कहते हैं लोग?
IIT बाबा को लेकर दो तरह की प्रतिक्रिया सामने आई हैं:
Who is IIT Baba: कौन हैं IIT बाबा?
ये भी पढ़ें- Mahakumbh IIT Baba Dance: महाकुंभ में IIT बाबा का जोशीला डांस वायरल! 'बम लहरी' गाने पर यूं थिरके कदम-VIDEO












Click it and Unblock the Notifications