अगर आप भी सिर्फ SDM ज्योति मौर्य को ही दोषी मानते हैं तो, धूमनगंज में दर्ज इस FIR को भी पढ़ लीजिए
SDM Jyoti Maurya Alok Maury Manish dubey: उत्तर प्रदेश के बरेली की एसडीएम पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उसके पति सफाई कर्मचारी आलोक मौर्य की कहानी पिछले कई दिनों से चर्चाओं में है। आलोक मौर्य का आरोप है कि ज्योति मौर्य का होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है।
सोशल मीडिया पर आकर आलोक मौर्य ने रोते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और एसडीएम बनने के बाद उसने किसी गैर मर्द के लिए उसे छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने ज्योति मौर्य को 'बेपफा' SDM तक कहा है।

कई लोग इस पूरे मामले में सिर्फ SDM ज्योति मौर्य को ही गलत समझते हैं। अगर आप भी सिर्फ SDM ज्योति मौर्य को ही दोषी मानते हैं तो आपको प्रयागराज के धूमनगंज थाने में दर्ज ज्योति मौर्य की इस एफआईआर के बारे में जरूर जानना चाहिए।
पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य ने धूमनगंज थाने में ये एफआईआर 07 मई 2023 को दर्ज करवाई थी। जब जनता इस केस के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी। हम या आप ज्योति मौर्य या आलोक मौर्य या फिर मनीष दुबे किसी को भी नहीं जानते थे।
इस एफआईआर में ज्योति मौर्य ने जो कुछ भी कहा है, वो कहानी का दूसरा पहलू बताती है। किसी निष्कर्ष में पहुंचने से पहले आपको कहानी का दूसरा हिस्सा भी जानना चाहिए।
FIR में SDM ज्योति मौर्य ने क्या-क्या कहा?
-एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक SDM ज्योति मौर्य ने इस एफआईआर में कहा है कि शादी के बाद से ही उनके और आलोक के रिश्ते ठीक नहीं रहे हैं। जिसकी एक बड़ी वजह हमेशा से दहेज रही है।
- ज्योति ने शिकायत में कहा है कि ससुराल वाले उसके मायके वालों से फॉर्च्यूनर कार की मांग कर रहे थे। ज्योति ने यह कहा है कि यही वजह है कि उन्होंने पढ़ने -लिखने पर फोकस किया और पीसीएस की परीक्षा पास की। लेकिन फिर भी ससुराल वालों की दहेज की मांग कम नहीं हुई थी।
-ज्योति ने शिकायत में कहा है कि जब उसने आलोक से तलाक मांगा तो आलोक मौर्य, उसका भाई अशोक मौर्य और भाभी प्रियंका मौर्य ने कई तरह की उन्हें धमकी दी।
- एफआईआर में ज्योति ने यह भी कहा है कि आलोक मौर्य और उसके परिवार वालों ने उनके व्हाट्सएप को क्लोन कर लिया था।
- ज्योति ने कहा कि उनके पति और उसके परिवार वालों ने उनकी अश्लील और प्राइवेट तस्वीरें भी ली और रिश्तेदारों को भेज दी।
- इस एफआईआर के बाद भी ज्योति मौर्य को उसके पति ने धमकी दी है कि अगर वह तलाक का केस वापस नहीं लेती है तो वह प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर लीक कर देगा। वहीं बेटियों की जिंदगी भी खराब कर देगा
FIR के डेढ़ महीने बाद आलोक आए सोशल मीडिय पर
बता दें कि ज्योति मौर्य द्वारा इस एफआईआर के दर्ज करवाने के डेढ़ महीने बाद आलोक मौर्य सोशल मीडिया पर आए और अपने साइड की कहानी बताई।












Click it and Unblock the Notifications