IAS Transfer: योगी सरकार ने किया 31 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
IAS Transfer Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेर बदल हुआ है। योगी सरकार ने लखनऊ, मेरठ, मथुरा और सुल्तानपुर सहित कई जिलों के डीएम बदल दिए हैं। इसके साथ ही लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को सीएम योगी का सचिव बनाया गया है।
विशाख जी को लखनऊ का नया डीएम नियुक्त किया गया है। आप अलीगढ़ से लखनऊ स्थानांतरित हुए हैं। रितु माहेश्वरी को आगरा मंडल आयुक्त से सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बनाया गया है। वहीं श्रुति को यमुना एक्सप्रेस वे की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी से बुलंदशहर की डीएम बनाया गया है। डॉ. विजय कुमार सिंह को फर्रुखाबाद के डीएम से मेरठ का डीएम बनाया गया है। मेरठ के आयुक्त सेल्वा कुमारी जे को सचिव नियोजन एवं महानिदेशक बनाया गया है। मथुरा के डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह को आगरा मंडल का आयुक्त बनाया गया। बुलंदशहर के डीएम चंद्रप्रकाश सिंह को मथुरा का डीएम नियुक्त किया गया। गाजियाबाद के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को सचिव कृषि बनाया गया है। इसके साथ ही मेरठ के डीएम दीपक मीणा को गाजियाबाद का नया डीएम नियुक्त किया गया।

ईशान प्रताप सिंह विशेष सचिव मुख्यमंत्री से वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग तथा निदेशक नागरिक उड्डयन के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कुमार हर्ष को विशेष सचिव मुख्यमंत्री तथा विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग तथा निदेशक नागरिक उड्डयन से जिलाधिकारी सुलतानपुर बनाया गया है। कृतिका ज्योत्सना को जिलाधिकारी सुल्तानपुर से विशेष सचिव राज्य कर विभाग बनाया गया है। सत्येन्द्र कुमार को जिलाधिकारी बाराबंकी से विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।
आशुतोष कुमार द्विवेदी को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा से जिलाधिकारी फर्रुखाबाद बनाया गया है।
नगेन्द्र प्रताप को जिलाधिकारी बांदा से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है। अस्मिता लाल को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर से जिलाधिकारी बागपत बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications