VIDEO: रेप के आरोपी व मुख्यमंत्री योगी के करीबी नेता की IAS अधिकारी ने उतारी आरती

शाहजहाँपुर। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी नेता की दो बड़े अधिकारियों ने एक निजी कार्यक्रम मे आरती उतारी है। आरती उतारने का मामला नेता जी के जन्म दिन का है। उनके जन्म दिन पर डीएम से लेकर जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम मे कई नेता और उद्योगपति भी मौजूद थे। आरती उतारने का मामला दर्जनों लोगो के सामने का है। हालांकि जिस वक्त एक आईएएस और एक वरिष्ठ पीसीएस ने नेता जी के जन्मदिन पर उनकी आरती उतारी उस वक्त उनका लोग वीडियो भी बना रहे थे। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद अब जिला प्रशासन की काफी फजीहत हो रही है। आपको बता दें ये वही नेता है जिनके ऊपर रेप का आरोप भी लग चुका है।

जन्मदिन के अवसर पर उतारी आरती

जन्मदिन के अवसर पर उतारी आरती

दरअसल पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती का बीते शनिवार को जन्म दिन था। स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी भी है। स्वामी जी के जन्म दिन पर डीएम से लेकर जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को बुलाया गया था। खास बात ये है कि डीएम से लेकर सीडीओ एडीएम समेत सभी अधिकारी गए भी थे। लेकिन उस वक्त एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसकी आप उम्मीद भी नही लगा सकते। क्योंकि स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती के जन्म दिन मे पहुंचे सीडीओ संजीव सिंह और एडीएम प्रशासन जितेन्द्र कुमार शर्मा स्वामी जी की आरती उतारने लगे।

नजारा देख सबने वीडियो बनाना शुरू कर दिया

नजारा देख सबने वीडियो बनाना शुरू कर दिया

ये नजारा देख कार्यक्रम मे मौजूद लोगो ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और दोनो ही बड़े अधिकारी आरती उतारते वक्त वीडियो मे कैद हो गए। अब जब आरती उतारने का वीडियो वायरल हुआ तो सभी अधिकारी मुहं छिपाते नजर आ रहे हैं। दोनों ही अधिकारियों की काफी फजीहत भी हो रही है। फिलहाल दोनों ही अधिकारी कुछ भी बोलने को राजी नहीं है।

रेप के आरोपी हैं पूर्व केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती

रेप के आरोपी हैं पूर्व केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती पर रेप का भी आरोप लग चुका है। मामला अभी हाई कोर्ट मे चल रहा है लेकिन अब आरती उतारने वाले दोनों ही अधिकारियों को ये बताना चाहिए कि उन्होंने आरती स्वामी जी को खुश करने के लिए उतारी है या फिर स्वामी जी के प्रति आस्था की वजह से आरती उतारी है। आपको बता दें कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती के एक कार्यक्रम मे शामिल हुए थे। फिलहाल इस वक्त वीडियो वायरल होने के बाद काफी फजीहत हो रही है।

ये भी पढ़ें- VIDEO: पुलिसवाले शराब के नशे में घुसे जा रहे थे घर में, रोका तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+