योगी सरकार से नाराज भाजपा नेता ने कहा, इस्लाम धर्म कुबूल लूंगा
मुरादाबाद में एक भाजपा नेता ने इस्लाम धर्म कबूलने की धमकी दी है। उनका कहना है कि योगी सरकार के आने के बावजूद कानून-व्यवस्था खराब है।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खुद को इंसाफ न मिलने और यूपी की खराब कानून-व्यवस्था से नाराज भाजपा से जुड़े एक आरटीआई कार्यकर्ता ने धर्म-परिवर्तन की धमकी दी है।

मुरादाबाद के रहने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट और भाजपा नेता पवन अग्रवाल का कहना है कि वो भाजपा से जुड़े हुए हैं और भाजपा के सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक हैं लेकिन इसके बावजूद योगी सरकार में भी उन्हें इंसाफ नहीं मिल पा रहा।
पवन अग्रवाल ने कहा कि अब वो 1 जुलाई को हिन्दू धर्म छोड़ कर इस्लाम धर्म कबूल करेंगे। पवन अग्रवाल ने कई अधिकारियों पर सपा सरकार में अपने ऊपर झूठे मुक़दमे लगाने और उत्पीड़न करने के आरोप लगाये और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने के बावजूद भी मुझे योगी सरकार में इंसाफ नहीं मिल रहा है। पवन अग्रवाल ने राष्ट्रपति को एक पत्र भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
इस पूरे प्रकरण में भाजपा महानगर अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता से जानकारी की गई तो उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात कहते हुए कहा कि क्या इस्लाम धर्म कबूल करने से इन्हें न्याय मिल जाएगा?












Click it and Unblock the Notifications