हुंडई कार एजेंसी में 15 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। यहां हुंडई कार एजेंसी में रविवार की रात चोरों ने लाखों रुपये की नगदी व पार्ट्स पर हाथ साफ कर दिया है। एजेंसी में चोरों के दाखिल होने की वारदात सीसीटीवी मे कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी में कैद चोर की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

नकदी समेत कार पार्ट्स ले गए चोर
दरअसल सीसीटीवी में कैद चोरी की घटना चौक कोतवाली के बरेली मोड़ नेशनल हाईवे 24 के पास हुंडई कार एजेंसी की है। यहां बीती रात बेखौफ चोरों ने हुंडई कार एजेंसी को निशाना बनाया है। रात के अंधेरे मे चोर एजेंसी मे दाखिल हुए और करीब 15 लाख की नगदी समेत कार के पार्ट्स पर हाथ साफ कर दिया। जिस वक्त चोर एजेंसी मे दाखिल हुआ तभी वह एजेंसी मे लगे सीसीटीवी मे कैद हो गया। चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

चोर हुआ सीसीटीवी में कैद
हुंडई कार मैनेजर विकास शर्मा ने बताया कि करीब 15 लाख की नगदी समेत कार के पार्ट्स चोर ले गए। पूरी एजेंसी में करीब 15 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एक कैमरे में एक चोर कैद हो गया है। चोर उस वक्त एजेंसी मे दाखिल हो रहा था। उसके बाद चोरों की हरकत कैमरे मे कैद नहीं हो पाई है। सीसीटीवी मे कैद चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

चोरों की तलाश में लगी पुलिस
वहीं पुलिस के मुताबिक कार एजेंसी मे चोरी की वारदात हुई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कितने लाख की चोरी हुई है, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है। फिलहाल चोरों की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications