दबंगो ने बीच सड़क पर महिला और उसके पति को पीटा, तमाशबीन बने रहे लोग

वाराणसी। कैण्ट थाना क्षेत्र के पहड़िया इलाके में बीच सड़क पर हो रही मारपीट का एक वीडियो इस दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दअरसल पहड़िया पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर वी मार्ट शॉप के करीब एक बाइक से आये तीन दबंग युवक पाण्डेपुर के एक स्थानीय शख्स से उलझ गए। इस विवाद ने धीरे धीरे इतना बड़ा रूप ले लिया कि बाइक से आये दबंगो ने उस शख्स और उनके साथ मौजूद महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Husband and wife beaten on the road in varanasi

मामला यहीं नहीं रुका। इन बाइक सवार दबंगों ने उस युवक और उसकी पत्नी के साथी गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। वे रोड पर ही उन दोनों को गंदी गंदी गालियां देते रहे। बीच रोड पर ये सबकुछ हो रहा था लेकिन बाकी लोग तमाशबीन बने रहे। बाद में ये गाली गलौज मारपीट में बदल गई। किसी ने भी ना तो उस युवक और ना ही उस महिला को बचाना जरूरी समझा। बाद में इस मामले में पीड़िता महिला ने जहां एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वही इस वीडियो की जानकारी जब पुलिस की हुई तो सीओ कैन्ट न मामले की गम्भीरता को देख तत्काल करवाई में जुट गए है और दबंगो की तलाश की जा रही है।

क्या था मामला
दरअसल पूरा मामला वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के पहड़िया चौराहे के करीब पुलिस चौकी का है। जहां पीड़िता महिला किरण साहू ने तीन दबंगों पर यह आरोप लगाया है कि वह उनके मकान में किराए पर रहते हैं, और पहले से ही उन दोनों के बीच विवाद चल रहा था 14 जून को सुबह करीब 10:00 बजे जब यह लोग अपने घर के बाहर थे तभी दबंग नरेंद्र कुमार से अपने दो भांजे रवि मल्होत्रा और एक अन्य के साथ उनके पास गए और उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

यही नहीं नरेंद्र उनके साथियों ने पीड़िता किरण साहू के साथ छेड़खानी भी की। इस पूरे मामले में पीड़िता स्थानीय पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि वह दूसरे पक्ष से मिले हुए थे। किरण ने अपने पति विनोद के चोट का इलाज शिव प्रसाद गुप्त हॉस्पिटल में कराया। लेकिन न्याय ना मिलने पर किरण ने वाराणसी के एसएसपी आर के भारद्वाज से प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

क्या कहती है पुलिस
इस पूरे मामले पर जब हमने कैंट सर्किल के सीओ राकेश नायक से बात की तो उन्होंने बताया कि 14 जून को एक महिला के साथ तीन दबंगों ने मारपीट की थी और उनके पति को ईट पत्थरों से घायल कर दिया था यही नहीं आए बदमाशों की बाइक पर पुलिस के मोनोग्राम भी थे और इन वीडियो की सत्यता को देखकर के अब पुलिस दबंगों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+