दिन में बीवी ने मारी चप्पल तो रात में सोते समय पति ने सीने में मारी गोली

मथुरा। यूपी के मथुरा में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ जिसमें पहले पति ने पत्नी को थप्पड़ मारा जिसके बाद गुस्साई पत्नी ने चप्पल मार दी। पति को यह नागवार गुजरा और रात को सोते समय पत्नी के सीने में तमंचे से गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।

पति ने लिखाई थी हत्या की तहरीर

पति ने लिखाई थी हत्या की तहरीर

मामला थाना वृंदावन क्षेत्र के गांव तेहरा का है जहां 30 वर्षीय रीना की शनिवार की रात में घर के अंदर पति के साथ कमरे में सोते समय सीने में गोली लगने से मौत हो गई। घटना में मृतका के पति ने पड़ोस के रहने वाले दो सगे भाइयों पर जमीनी रंजिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। इसी मामले में जांच करने पर पुलिस को महिला की हत्या के मामले में पति की भूमिका संदिग्ध लगी।

पैसों को लेकर हुआ था विवाद

पैसों को लेकर हुआ था विवाद

इसके बाद पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर मृतका के पति रामू ने घटना को अंजाम देना कबूला है। इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे जाने पर मृतका के पति रामू ने बताया कि पैसों को लेकर उसका और पत्नी रीना का विवाद हुआ था। उसने बताया कि उसने पत्नी को रुपए देने के लिए कहा था जिसको लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।

पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने भेजा जेल

इसी झगड़े में उसने अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साई पत्नी ने चप्पल मार दी। पत्नी द्वारा चप्पल मारे जाने से गुस्साए पति रामू ने रात में सोते समय अपनी पत्नी रीना के सीने में तमंचे से गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+