यूपी: साली के घर में घुसकर पति ने की पत्नी की हत्या, ये थी वजह

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में साली के घर में घुसकर पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौका-ए-वारदात से हथियार लहराते हुआ फरार हो गया। गंभीरावस्था में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश देहात कोतवाली पुलिस कर रही है।

चार महीने पहले हुई थी शादी

चार महीने पहले हुई थी शादी

बहराइच नगर कोतवाली अंतर्गत बशीरगंज मोहल्ला निवासी शबा उर्फ नाजमीन (25) का निकाह चार माह पहले देहात कोतवाली इलाके के सूफीपुरा मोहल्ले में एहतिशाम उर्फ निहाल के साथ हुआ था। तीन दिन पहले नाजमीन का रोजगार या नौकरी करने को लेकर पति एहतिशाम से विवाद हुआ था। नाजमीन चाहती थी कि उसका पति घर में बेरोजगार न रहे और कुछ पैसे कमाए। लेकिन विवाद बढ़ने पर वह मायके न जाकर अपनी बहन शबानाज के घर सूफीपुरा मोहल्ला चली आयी।

साली के घर में घुसकर की हत्या

साली के घर में घुसकर की हत्या

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एहतिशाम साली शबानाज के घर पहुंचा। जहां फिर से उसका पत्नी नाजमीन के बीच विवाद हुआ। तभी एहतिशाम ने पत्नी नाजमीन पर फायर झोंक दिया। खून से लथपथ नाजमीन जमीन पर गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल नाजमीन को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जल्दी ही गिरफ्त में होगा पति

जल्दी ही गिरफ्त में होगा पति

इस घटना से पीड़िता के परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे देहात कोतवाल आलोक राव ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपित को पकड़ने के लिए दबिश दी गयी है। लेकिन आरोपित का कुछ सुराग नहीं लगा है। कोतवाल आलोक राव ने बताया कि इस मामले में एहतिशाम पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+