सुल्ताना को लगातार हुई 7 बेटियां, पति ने मारपीट कर घर से निकाला
मेरठ। यूपी के मेरठ में बेटी पैदा करने पर पति और ससुरालियों ने विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। सुल्ताना की शादी थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के तारापुरी निवासी सममुद्दीन से 14 साल पहले हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद ही सुल्ताना को बेटी पैदा हो गई, जिसके बाद से पति सममुद्दीन ने सुल्ताना को घर से निकाल दिया था।

'सुल्ताना लड़कियां पैदा करती है'
इसके बाद काफी दिन तक सुल्ताना अपने मायके ही रही लेकिन समाज के लोगों के माध्यम से पति सममुद्दीन पत्नी सुल्ताना को घर ले गया लेकिन उसके बाद से ही लगतार आज तक सुल्ताना को 7 बेटियां पैदा हो गईं। हाल ही में सातवीं बेटी पैदा होने के बाद पति और ससुरालियों ने सुल्ताना को घर से ये कहकर धक्के मारकर निकाल दिया कि सुल्ताना लड़कियां पैदा करती है।

पुलिस से है सुल्ताना को शिकायत
पीड़िता का आरोप है कि बेटियां पैदा होने के बाद पति ने उसके साथ मारपीट की और बच्ची को बेचने के लिए छीन लिया। दिल्ली में डेढ़ लाख रुपये में बेचने का सौदा कर लिया। पीड़िता ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने महिला की बच्ची तो वापस दिला दी लेकिन उसको अभी तक उसके पति के साथ उसके घर भेजने के जहमत नहीं उठाई।

पुलिस ने कहा, तहरीर पर होगी कार्रवाई
इस मामले में धर्मगुरु ने भी अपना तर्क दिया। धर्मगुरु का कहना है कि इस तरह के मामले शरियत और कानून के खिलाफ हैं। इस मामले में महिला के पति पर कार्रवाई होनी चाहिए जिससे समाज में एक संदेश भी जाए। उधर पुलिस का कहना है कि महिला से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications