VIDEO: बेटे ने बताया 'पापा ने की मम्मी की हत्या', कहीं अवैध संबंध तो नहीं बनी मौत की वजह?
मैनपुरी। मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की उसके ही घर रक्त रंजित लाश मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला का उसी के घर मे नग्न अवस्था मे शव मिला है। महिला के बटे ने बताया है कि हत्या उसके पापा ने की है। हालांकि अभी हत्या के कारण का पता नही चला सका है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।

यह घटना मोहल्ला बंसी गोराह की है,जहां के घिरोर कस्बा निवासी भोले जैन एक किराये के मकान में अपनी पत्नी और तीन बर्षीय बेटे के साथ रहता था। भोले का विवाह किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगपुर निवासी जगदीश सिंह की पुत्री माला के साथ 7 फरवरी 2011 को हुआ था। दोनों पति-पत्नी लगभग 2 वर्षों से रह रहे थे। बीती रात माला के पति भोले ने ही अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी हत्या के पीछे राज क्या है। हत्या क्यों की गई इसका अभी कुछ पता नहीं चला सका है। घटना के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं दूसरी ओर मृतक महिला के तीन बर्षीय बेटे ने जो बयान मीडिया में दिया है उसने सनसनी फैला दी है।
मृतका के पुत्र राघव ने बताया की पापा के साथ एक और आदमी था जिसकी मदद से पापा ने मम्मी को चाकू से मार डाला है। मृतका का शव नग्न अवस्था में मिलने के बाद अब घटना पर कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों में चर्चा है कि महिला की हत्या उसके ही पति ने कंही उसके अवैध सम्बधों के चक्कर मे तो नही की है। या फिर कहीं महिला के पति ने मृतक महिला को किसी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में तो नहीं देखा लिया। जिससे उत्तेजित होकर उसने अपना आपा खो दिया और आवेश में आकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह क्या है ये पुलिस इसकी जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications