बीवी की हरकतों से तंग आकर कई मकान बदले, जब नहीं मानी तो हत्या कर शव के पास रातभर बैठा रहा
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी अपनी पत्नी के शव के पास बैठा रहा। सूचना पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के अन्य पुरुष से संबंधों के शक में उसने उसकी हत्या कर दी।

मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन कॉलोनी का है। पेंटर जावेद अपनी पत्नी रिजवाना के साथ किराए के मकान में रह रहा था। जावेद का आरोप है कि वो पहले अपने मकान में रहता था, लेकिन पत्नी के दूसरे पुरुष से अवैध सम्बन्ध के चलते उसे मकान बेचकर दूसरी जगह किराए पर रहने के लिए मज़बूर होना पड़ा। पत्नी की हरकतों के चलते जावेद ने आधा दर्जन मकान बदल डाले। आरोपी जावेद ने बताया कि रविवार को उसने अपनी पत्नी के पास एक मोबाइल पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों में जमकर विवाद हुआ और रात जावेद ने अपनी पत्नी को रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी जावेद हत्या करने के बाद सुबह तक अपनी पत्नी के शव के पास बैठा रहा। पडोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications