VIDEO: 7 महीने पहले हुई शादी का दर्दनाक अंजाम, मारी गई नेहा

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक नवविवाहिता को ससुराल के लोगों ने तड़पाकर मार डाला। पिटाई की वजह से अस्पताल में नेहा ने दम तोड़ दिया।

अमेठी। अभी सात फेरे लेने के बाद 7 माह ही गुज़रे हैं कि सुसराली दरिंदों ने नेहा को मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कि फोरव्हीलर की डिमांड पूरी न होने पर पति और रिश्तेदारों ने मिलकर उसे मार डाला। घटना के बाद से आरोपी सुसराली जन फरार हैं। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

पढ़ें क्या है पूरा मामला?

पढ़ें क्या है पूरा मामला?

मामला ज़िले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के विराज गांव का है। गांव निवासी बृजेंद्र प्रताप सिंह की पुत्री नेहा का ब्याह 7 माह पूर्व 24 नवम्बर 2016 को जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी निरंजन कुमार के साथ हुआ था। नेहा के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से निरंजन व उसके परिजन उसे दहेज में फोरव्हीलर की गाड़ी के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

26 जून की रात नेहा को जमकर पीटा गया

26 जून की रात नेहा को जमकर पीटा गया

इस क्रम में निरंजन कुमार व उसके परिजनों पर आरोप है कि 26 जून की रात सभी ने मिलकर नेहा को जमकर मारापीटा जिससे वो बुरी तरह जख्मी होकर लहूलुहान हो गई थी। गम्भीर अवस्था में उसे प्रतापगढ़ ज़िले के डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल में एडमिट कराया गया था। बता दें कि निरंजन तिलोई ग्रामसभा के अचलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में टीचर है।

इलाज के लिए नेहा अस्पताल में एडमिट

इलाज के लिए नेहा अस्पताल में एडमिट

उधर नेहा के पिता बृजेंद्र को जब बेटी के साथ हुए हादसे के बारे में ख़बर हुई तो फौरन प्रतापगढ़ के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में पहुंचे। यहां एकाएक 29 जून को नेहा की हालत चिंताजनक हो गई तो परिजन उसे लेकर इलाहाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर गए जहां बीती रात ट्रीटमेंट के दौरान नेहा की मौत हो गई।

नेहा की हुई मौत, सभी आरोपी फरार

इसके बाद नेहा के पिता ने संग्रामपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नेहा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस ने उक्त मामले में नेहा के पिता बृजेंद्र की तहरीर पर पति, सास-ससुर, दो देवर समेत 6 के खिलाफ 449A, 304 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज किया है। उधर सुसराली जन इस घटना के बाद से घर छोड़कर फरार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+