पत्नी के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए पति ने करवाचौथ पर गिफ्ट किया शौचालय
फर्रुखाबाद। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं। इस मौके पर पतियों ने पत्नियों को अनोखे गिफ्त दिए होंगे। मगर यूपी के फर्रुखाबाद के एक गांव में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए बड़ा काम किया है, जिसे पढ़कर आपको भी इस शख्स पर गर्व होगा। दरअसल, करवाचौथ वाले दिन पति रक्षपाल ने अपनी पत्नी अनीता को शौचालय बनाकर उपहार के तौर पर दिया है। यहां गरीबी की मार झेल रहे रक्षपाल ने खुद मेहनत कर के छप्पर की टाट से शौचालय बनाया है। रक्षपाल ने खुद मजदूर बनकर गड्डा खोदा और छप्पर की टाट बनाई फिर जाकर शौचालय खड़ा किया।

छोटे से गांव में रहने वाले रक्षपाल अपनी आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उन्होंने अपनी पत्नी को ये बेहतरीन तोहफा दिया है। पत्नी के लिए पति के इस जज्बे को देखकर स्वच्छता टीम के प्रभारी ने रक्षपाल को कुछ आर्थिक सहयोग कर शौचालय के लिए ईंटें और शीट की व्यवस्था उपलब्ध कराई।

आपको बता दें कि हाल ही में जिला प्रशासन ने प्रदेश के कुछ इलाकों में इस करवाचौथ पर बीती छह अक्तूबर से ग्यारह अक्टूबर के बीच अपनी पत्नियों के लिए शौचालय का निर्माण करने के लिए एक गोष्ठी आयोजित की थी। जिसमें पतियों को सम्मानित किया जाना था। ऐसे में उन महिलाओं के पतियों द्वारा उन्हें शौचालय बनवाकर देना, बहुत बड़ा उपहार होगा।
ये भी पढ़ें- दुधमुंही बच्ची के साथ ड्यूटी कर रही थी महिला पुलिसकर्मी, DGP ने दिया दिवाली का ये तोहफा












Click it and Unblock the Notifications