मोदी की नहीं सुन रहे शराबी पति, अब शौहर ने कहा 'तलाक तलाक तलाक'

यहां तक की उसने पत्नी को दो महीनों तक कमरे में कैद करके रखा। किसी तरह शराबी पति के चंगुल से निकलकर अब महिला न्याय की गुहार लगाने कोतवाली पहुंची।

संभल। अभी पीएम मोदी की काशी में जहां रुचि और उसके बच्चे के लिए पति के दरवाजे बंद ही हैं तो अब यूपी में एक और मामले ने शराबी पतियों की करतूतों की पोल खोल दी है। इस बार संभल में एक शौहर ने अपनी बीवी को पहले शराब के नशे में पीटा और फिर तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया।

मोदी की नहीं सुन रहे शराबी पति, अब शौहर ने कहा 'तलाक तलाक तलाक'

मोदी की नहीं सुन रहे शराबी पति, अब शौहर ने कहा 'तलाक तलाक तलाक'

तीन तलाक को लेकर सरकार गंभीर है लेकिन तीन तलाक के मामले में लगातार इजाफा होता जा रहा है। अब एक शराबी पति ने घर पहुंचकर पहले पत्नी की पिटाई की और फिर उसके बाद तलाक बोलकर रिश्ता ही खत्म कर दिया। शराबी पति ने पत्नी को इसलिए भी धमकाया कि वो इसकी जानकारी मायके वालों को न दे। पीड़ित पत्नी के मुताबिक इससे पहले भी वो इसी तरह शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता रहा है, यहां तक की उसने पत्नी को दो महीनों तक कमरे में कैद करके रखा। किसी तरह शराबी पति के चंगुल से निकलकर अब महिला न्याय की गुहार लगाने कोतवाली पहुंची।

मोदी की नहीं सुन रहे शराबी पति, अब शौहर ने कहा 'तलाक तलाक तलाक'

मामला कोतवाली इलाके के मोहल्ला देहली दरवाजा का है जहां रशीद ने अपने बेटी यासमिन का निकाह दो साल पहले मोहल्ला टंकी निवासी आलम के साथ किया था। शादी के एक साल बाद यासमीन ने एक बेटे को जन्म दिया। पति रोजाना शराब पीकर लड़ाई-झगड़े करता था। यासमीन ने कहा कि दो महीने पहले मेरे पति शराब के नशे में घर पहुंचे उसके बाद उन्होंने मेरे साथ मारपीट की फिर तीन बार 'तलाक तलाक तलाक' बोलकर रिश्ता ही खत्म कर दिया।

पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं घर महिलाओं के नाम होना चाहिए...

मोदी की नहीं सुन रहे शराबी पति, अब शौहर ने कहा 'तलाक तलाक तलाक'

यासमिन के मुताबिक वो अपने मायके जाने को तैयार हुई थी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे नहीं जाने दिया। यासमिन ने बताया कि मेरे पति ने मुझे कमरे में दो महीने तक बंद रखा और टॉर्चर करता रहा। काफी परेशान होने के बाद में बड़ी मुश्किल से उसके चंगुल से निकली और अपने परिवार के लोगों को तलाक के बारे में बताया। आरोपी शराबी पति उसे परिजनों से तलाक की जानकारी न देने के लिए दबाब बनाता रहा। यासमीन अब अपने बेटे के साथ मायके में रह रही है। देर रात कोतवाली पहुंचकर उसने न्याय की गुहार लगाई। हफ्ते भर से ससुराल पक्ष के लोगों के बीच पंचायत हुई लेकिन उन्होंने उसे खर्चा न देने के लिए भी मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+