तीन माह पहले हुई थी शादी, कलर टीवी ना देने पर पति ने दे दिया तलाक
शाहजहांपुर। सुप्रीम कोर्ट के तीन तलाक को अवैध करार दिए जाने के बाद भी तलाकबाज तलाक देने से बाज नही आ रहे हैं। इसकी बानगी यूपी के शाहजहाँपुर मे देखने को मिली। यहां तीन माह पहले हुए निकाह को तीन बार तलाक बोलकर पति ने पत्नी से संबंध तोड़ लिए और उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित पत्नी के मुताबिक शादी की पहली रात से ही ससुरालियों ने ट्राली भर कर दहेज लाने की मांग करने लगे। गरीबी के चलते जब वह उसने मना किया तो पहली रात से ही उसको बेरहमी से मारा पीटा गया। 6 दिन पहले उसको पति ने जहर देकर मारने की कोशिश उसके बाद उसके पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। जिसका मुकदमा थाने मे दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नहीं दे सके थे कलर टीवी और बाइक
दरअसल, मामला थाना सिंधौली के कोरोकुईयां गांव का है। ग्राम गोरारायपुर के रहने वाले इश्तियाक ने अपनी 20 साल की बेटी हिना की शादी कोरोकुईयां निवासी खालिद पुत्र ताहिर से की थी। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पिता ने अपनी हैसियत के लायक उसके पति को दान दहेज दिया था, बस गरीबी के चलते उसके पिता कलर टीवी और बाइक नहीं दे सके।

शादी की पहली रात ही कर दी पिटाई
पीड़िता के मुताबिक निकाह के बाद जब वह अपनी ससुराल पहुंची तो पहली रात से ही उसको कम दहेज मिलने के ताने मिलने लगे। पीड़िता ने बताया कि जब उसका पति कमरे में आया तो उसने बाइक की मांग की उसके मना करने पर उसके पति ने पहली रात मे ही उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद लगातार उसके साथ दहेज कम लाने के नाम पर मारा पीटा जाने लगा।

सास नंद और देवर के साथ मिलकर की पिटाई
पीड़िता ने बताया कि 6 दिन पहले उसका पति खालिद घर पर आया था। उसने आते ही सास नन्द और देवर के साथ उसकी पिटाई शुरू कर दी। यहां तक कि उसका पति उसको जहर देने देकर जान से मारने की कोशिश करने लगा लेकिन वह कामयाब नही हो सके। उसके बाद जब उसने पुलिस की धमकी दी उसके पति ने गुस्से में आकर उसको तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। साथ ही कहा कि पुलिस मे शिकायत करने से कुछ नही होगा। जिसके बाद पीड़िता अपने घर गई और आरोपी पति, सास नन्द और देवर के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

दीनी तालीम हासिल कर रहा है पति
वैसे तो जब तलाक को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध करार दिया था तो देश मे कुछ मुस्लिम नेताओ और मौलवियों ने इसका विरोध किया था। इसमे खास बात ये है कि तलाक देने वाला आरोपी पति दीनी तालीम हासिल कर रहा है। आरोपी पति इस्लामिया मदरसे से हाफजा करने के बाद कारी बनने की पढाई कर रहा है। ऐसे मे सवाल ये उठ रहा है दीनी तालीम हासिल करने के बाद भी पति अपनी पत्नी को एक पल मे ही तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। एसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि सिंधौली थाने मे दहेज एक्ट के तहत महिला ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications