पड़ोसन के साथ सेक्स करने का किया विरोध तो पत्नी का किया ये हाल...

महिला के ससुराल वाले उससे और दहेज की मांग करते थे। मायके की खराब आर्थिक हालत के चलते वो ये सब सहन करती रही। इसी बीच उसके पति के संबंध पड़ोसी महिला से हो गये।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अजीब मामला सामने आया है जब शादीशुदा होते हुये एक युवक ने अपनी पड़ोसी महिला को घर पर बुला लिया और अपनी पत्नी की मौजूदगी में घर के दूसरे कमरे में ले जाकर सेक्स करने लगा। पति को पड़ोसी महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए देख उसने इसका विरोध किया तो युवक ने अपनी ही पत्नी को जबरन जहर पिला दिया। शोर सुनकर सही समय पर गांव वाले मौके पर पहुंच गए और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

पड़ोसन के साथ सेक्स करने का किया विरोध तो पत्नी का किया ये हाल...

यह मामला सहारनपुर जिले के थाना नागल क्षेत्र के गांव भलस्वा इसापुर का है। भलस्वा ईसापुर के अंकुज की शादी मुजफ्फरनगर जिले के तिवाया गांव की मीरा के साथ छह साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। मीरा ने आरोप लगाया है कि शादी से बाद से ही ससुराल वाले उसे कम दहेज का ताना मारकर परेशान करते रहे।

वो ये सब इसलिये सहती रही क्योंकि उसके मायके की आर्थिक हालत खराब थी। उसके मायके वाले और पैसे नहीं दे सकते थे। इसी दौरान उसके पति के संबंध पड़ोस में रहने वाली एक महिला से हो गए। रविवार दोपहर युवक अंकुज ने अपनी पड़ोसी प्रेमिका को अपने घर बुला लिया।

दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर जब उसने विरोध किया तो अंकुज ने मीरा के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर जबरन जहर पिला दिया। शोर शराबा सुनकर उनके पड़ोसी वहां गये और उन्होने मीरा को अस्पताल में भर्ती करवाया।
जब मीरा की हालत कुछ सही हुई तो वह अपने भाई के साथ थाने आई और पति, पड़ोसन, सास के खिलाफ जहर देकर जान से मारने की कोशिश करने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार जयंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+