UP: पत्नी ने सेक्स करने से किया इनकार, तो पति ने चाकू से काट लिए गुप्तांग
नई दिल्ली। 37 साल के एक आदमी ने अपना गुप्तांग काट लिया क्योंकि उसकी पत्नी ने सेक्स करने से इनकार कर दिया था।
अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल पर प्रकाशित एक समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी 37 वर्षीय घासी राम बीते हफ्ते शराब पीकर आया और अपनी पत्नी से सेक्स करने के लिए कहा। लेकिन उसकी पत्नी मंजरी देवी ने सेक्स करने से इनकार दिया।

गुस्सा हो गया घासी राम
इसी बात पर गुस्से में घासी राम ने गुप्तांग काट लिया। बकौल घासीराम उसकी पत्नी मंजरी बीते दस साल से भी ज्यादा वक्त से उसके साथ यौन संबंध बनाने से इनकार कर रही थी।
बताया कि उनकी शादी के 18 साल हो चुके हैं और तीन बच्चे भी हैं।घासी राम ने कहा कि हमने बीते 10-12 साल से सेक्स नहीं किया। मैं असंतुष्ट था। वो कभी भी मेरे साथ संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं होती थी।
मेरा कोई दोष नहीं
वहीं इस मामले में मंजरी ने अपने पति के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उस दिन मैंने सिर्फ इसलिए मना किया था क्योंकि वो शराब पीकर आया था और मैं उससे नाराज थी।
अब वो हर चीज के लिए मुझे दोष दे रहे हैं लेकिन मैंने कुछ नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications