हैवानियत: पेड़ से बांधकर बीवी को पीटता रहा पति, देखती रही भीड़

Recommended Video

    UP Man beats wife in public following panchayat's diktat | वनइंडिया हिंदी

    बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पंचायत के तुगलकी फरमान पर एक पति ने अपनी पत्नी को पेड़ से बाधकर उसकी बेल्टों व डंडों से सरेआम पिटाई की। महिला पर आरोप था कि वह किसी युवक के साथ भाग गई थी। पंचायत ने उसे सजा सुनाई जिसके बाद उसके साथ ऐसी हैवानियत की गई। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। पीड़िता की तहरीर पर सात नामजद और एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बता दें कि महिला के पति, गांव के पूर्व प्रधान और उसके बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    ये था मामला

    ये था मामला

    घटना बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के लौंगा गांव की है। बता दें कि लौंगा गांव की रहने वाली एक विवाहित महिला गांव के ही एक युवक के साथ अपनी मर्जी से चली गई थी। महिला पांच-छह दिन तक उसी के साथ रही। बाद में उस युवक के एक रिश्तेदार उसे गांव में वापस छोड़ गए थे। महिला के गैर पुरुष के साथ जाने पर गांव में बीते 20 मार्च को पंचायत हुई। आरोप है कि पंचायत के फरमान पर महिला को पूरे गांव के सामने पेड़ से बांध दिया। महिला के पति ने उसकी बेल्टों व ड़डों से सरेआम पिटाई की। महिला द्वारा ग्रामीणों से आग्रह भी किया गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी एक नहीं सुनी तथा उसे लज्जित किया गया। वीडियों में महिला का पति उसे पीटते हुए कह रहा है 'अब भाग के दिखा।'

    सात घंटे तक की पिटाई

    सात घंटे तक की पिटाई

    बता दें कि इस दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने इस हैवानियत का पूरा वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि घर के अंदर भी उसके साथ अश्लील हरकतें की गई। पीड़ित महिला को इस घटना के बारे में कहीं भी मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। बता दें कि महिला को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गई थी। अब पीड़ित महिला की तहरीर पर सात नामजदों सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ स्याना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

    क्या कहते है अधिकारी

    एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि घटना कई दिन पुराना है। कल वीडियो प्राप्त हुआ है, मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित महिला से सम्पर्क किया और उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूर्व प्रधान और उसके पति सहित 20 से 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि महिल के पति, पूर्व प्रधना और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही वीडियो में लोगो को चिन्हित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+