वाराणसी में ओवरब्रिज गिरने की बड़ी वजह आई सामने, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ओवरब्रिज गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के पीछे की बड़ी वजह सामने आई है। 7741.47 करोड़ की लागत से बन रहे इस फ्लाईओवर के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग किए जाने के आरोप लगे हैं। इस फ्लाईओवर का निर्माण अक्टूबर 2018 तक पूरा किया जाना था लेकिन इससे पहले ही इसने कई जिंदगियों को लील लिया।

हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा इतना बड़ा इसलिए भी हो गया क्योंकि जिस वक्त यह फ्लाईओवर गिरा उस वक्त इसके नीचे लहरतारा कैंस हॉस्पिटल के पास जाम लगा लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक सहित कई चारपहिया वाहन जाम में फंसे थे जो पिलर गिरने से उसकी चपेट में आए और वे सभी गाड़ियां खिलौनों की तरह पिचक गए।

इन गाड़ियों के भीतर कई लोग बैठे थे जो गाड़ियां पिचकने के बाद अंदर दब गए। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। एनडीआरफी की टीम मौके पर है। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच समिति का गठन कर दिया है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications