'मुख्तार अंसारी को कैसे मारा गया? समय आने पर देंगे पुख्ता सबूत', भाई अफजाल अंसारी ने किया बड़ा खुलासा
Afzal Ansari on Mukhtar Ansari Death: उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी की मौत के साथ ही उसके खौफ का भी अंत हो गया। मुख्तार अंसारी की गिनती बड़े माफिया में होती थी। मुख्तार अंसारी की मौत ने उसकी सारे गुनाहों की फाइल बंद कर दी। लेकिन उसके परिजन इस मौत से जुड़े कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
इस बीच गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने शनिवार को कहा कि उन्हें मार दिया गया है। मुख्तार अंसारी को मारकर उन्हें रास्ते से हटा दिया है। समय आने पर हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया है।

सरकार और उसकी मशीनरी ने रची बहुत बड़ी साजिश
अफजाल अंसारी ने कहा कि कुछ अपराधियों को बचाने के लिए सरकार और उसकी मशीनरी ने बहुत बड़ी साजिश रची है। उन्हें शर्म नहीं आती। 26 मार्च को मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। अधीक्षक ने कहा कि उन्हें डॉक्टरों ने सुझाव दिया है, इसिलिए भेजा गया है।
'हमें मुश्किल से 5 मिनट के लिए मिलने दिया गया'
इस बीच सुबह 3 बजे हमें मैसेज मिला कि मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर है। जब हम अस्पताल पहुंचे तो बड़ी मुश्किल से सिर्फ 5 मिनट के लिए मिलने दिया गया। 5 मिनट की मुलाकात के दौरान मुख्तार अंसारी ने कहा कि उन्हें जहर दिया गया है। इस वजह से वह बेहोश हो गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दर्द हो रहा था। उन्होंने कहा कि वह बेहोश हो गए थे और उसी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक या जहर? जिस DSP ने मुख्तार अंसारी को पहली बार किया था गिरफ्तार, अब उसी ने किया बड़ा खुलासा


Click it and Unblock the Notifications
