ऑनर किलिंग: मुंबई से आया था प्रेमिका को ले जाने, गई दोनों की जान

कौशांबी में एक प्रेमी युगल का इश्क परवान चढ़ता इससे पहले ही उनकी हत्या करके शव को पेड़ से लटका दिया गया...पढ़िए ये सनसनीखेज मामला...

इलाहाबाद। कौशांबी में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। झूठी शान की शेखी बघारने में अपनों ने ही दो जिंदगियां छीन ली और प्रेमी युगल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत हो गया। मामला कौशांबी के किशनपुर अम्बारी गांव के बाहर स्थित अमरूद के बाग का है, जहां प्रेमी युगल की हत्या करके उनके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। दोनों मरने वालों की पहचान शोभा और छोटू के रुप में हुई है। छोटू मुंबई से शोभा को अपने साथ ले जाने के लिये आया था लेकिन यहां उसका मौत इंतजार कर रही थी। दोनों का शव दुपट्टे के फंदे पर लटकता मिला।

इलाके में थी दोनों के प्यार की चर्चा

कहते हैं प्यार की कोई उम्र सीमा नहीं होती । कुछ ऐसा ही छोटू और शोभा की लव स्टोरी में था। कौशांबी के सरायअकिल फकीराबाद का रहने वाला छोटू अभी मात्र 18 साल का था। जिंदगी की ठीक से समझ भी नहीं थी कि गांव की ही सत्रह साल की शोभा से दिल लगा बैठा। दोनों का इश्क परवान चढा तो इनकी दीवानगी गांव में चर्चित हो गई।

29 अप्रैल को थी शोभा की शादी

29 अप्रैल को थी शोभा की शादी

शोभा के परिजनों को छोटू से शोभा की नजदीकी पसंद नहीं थी। यह रिश्ता परिजनों को नागवार गुजरा तो शोभा की शादी भगवानपुर गांव में तय कर दी गई । 29 अप्रैल को शादी थी और उसकी तैयारियां चल रही थी। परिजनों के दबाव में छोटू को घर छोड़ना पड़ा और वह मुंबई चला गया ।

मुंबई से 26 को आया छोटू

मुंबई से 26 को आया छोटू

भले ही छोटू मुंबई चला गया हो लेकिन वहां से भी उसकी शोभा से मोबाइल पर बातचीत होती थी। दोनों एक-दूसरे के बगैर रहने को तैयार नहीं थे। छोटू 25 फरवरी को मुंबई से इलाहाबाद के लिए निकला और 26 की दोपहर को वह इलाहाबाद में उतरा। 26 की ही शाम शोभा घर से गायब हो गई तो परिजनों ने सरायअकिल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

किशनपुर में ली थी पनाह

किशनपुर में ली थी पनाह

शोभा के परिजनों को भनक लग गई कि शोभा और छोटू किशनपुर अम्बारी गांव में हैं। शोभा का पिता गुड्डा और मां राजरानी परिजनों के साथ रातोंरात गांव पहुंच गये। घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया गया। उसी रात छोटू और गुड्डा में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद शोभा और छोटू का शव शंभू जायसवाल के अमरूद की बाग में पेड़ पर लटकती मिली।

छोटू का सामान गायब

छोटू का सामान गायब

पुलिस भी इस मामले को आत्महत्या बताकर टरका देने पर तुली रही, लेकिन ग्रामीणों के हंगामा करने पर और छोटू के सामान बरामद करने के साथ की सवाल उठाये गए। छोटू का पर्स , मोबाइल, सामान सब गायब है। इसके अलावा छोटू की जेब से दो मोबाइल सिम, टिकट और मात्र एक रुपया मिला। छोटू मुंबई से आया था, जाहिर सी बात है कि उसके पास रुपये होने चाहिए थे। वह रुपए कहां गए और उसका मोबाइल कौन ले गया? आश्चर्य की बात यह है कि सूचना देने के बाद भी छोटू और शोभा के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+