सिपाही की राइफल से चली गोली होमगार्ड को भेदते हुए सफाईकर्मी को जा लगी

ग़ाज़ीपुर। यूपी में गाजीपुर जिले के राजकीय बाल सुधार गृह में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही की सरकारी राइफल से अचानक फायरिंग हो गयी। जब ये हादसा हुआ तो आरोपी सिपाही के साथ उसका साथी होमगार्ड भी बाल सुधार गृह के गेट पर ड्यूटी कर रहा था। इस घटना में राइफल से निकली गोली से वहीं मौके पर ही होमगार्ड की मौत हो गयी जबकि घटनास्थल पर ही मौजूद सफाईकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गया।

गिरफ्त में आया सिपाही

गिरफ्त में आया सिपाही

घायल सफाई कर्मचारी को पहले तो गाजीपुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गम्भीर देखते हुए इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। घटना से बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। वहीं आरोपी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

दरसअल गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बाल सुधार गृह के बाहर मुख्य गेट पर सोमवार की सुबह सिपाही संजय यादव और मृतक होमगार्ड शिवमूर्ति अपनी ड्यूटी कर रहे थे कि अचानक से संजय यादव की सरकारी राइफल से गोली चल गयी और बगल में बैठे होमगार्ड के जवान शिवमूर्ति यादव को गोली सीधे जाकर कमर के नीचे अंदरूनी स्थान पर जाकर लग गयी और शिवमूर्ति नके घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

शिवमूर्ति को छेद गई गोली

शिवमूर्ति को छेद गई गोली

गोली शिवमूर्ति को छेदते हुए वहीं पास में काम कर रहे सफाई कर्मचारी सुनील रावत को जा लगी। वो सुनील रावत गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद बाकी कर्मचारियों ने सुनील रावत को लेकर गाजीपुर अस्पताल पहुंचे और पुलिस के अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गयी। घायल सुनील की हालत भी नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही सभी अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही सभी अधिकारी पहुंचे मौके पर

इस घटना के बल सुधार गृह के कर्मचारियों के साथ ही गाजीपुर के प्रशासनिक अमले को झकझोर कर रख दिया। सूचना मिलते ही एसपी सोमेन वर्मा, एएसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल, सीओ सिटी हृदयानंद सिंह सहित कई थानों की फोर्स बाल सुधार गृह और जिला अस्पताल पहुंच गयी और सुनील के इलाज कर रहे डॉक्टरों से जानकारी लेने के साथ ही बाल सुधार गृह के कर्मचारियों से घटना की जानकारी हासिल करना शुरू कर दिया है । वहीं आरोपी सिपाही संजय यादव को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+