Holi Train Schedule: लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ और पुणे-गाजीपुर के लिए नई सुविधा, देखें डिटेल
Holi Train Schedule: होली के त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ और पुणे-गाजीपुर सिटी के बीच चलने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और होली पर सफर आसान होगा।
रेलवे प्रशासन ने होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए 01123/01124 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष ट्रेन को चार फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 07, 09, 14 और 16 मार्च 2025 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी, जबकि मऊ से वापसी यात्रा 09, 11, 16 और 18 मार्च 2025 को होगी।

ट्रेन का विस्तृत शेड्यूल
01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ ट्रेन दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज होते हुए रात 20:20 बजे मऊ पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 01124 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन सुबह 05:50 बजे मऊ से चलेगी और शाम 16:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
इस ट्रेन में 22 कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
पुणे-गाजीपुर सिटी ट्रेन का संचालन भी बदला
रेलवे प्रशासन ने 01431/01432 पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी को भी चार फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 07, 11, 14 और 18 मार्च 2025 को पुणे से चलेगी, जबकि वापसी में 09, 13, 16 और 20 मार्च 2025 को गाजीपुर सिटी से प्रस्थान करेगी।
इस रूट पर चलेगी ट्रेन
01431 पुणे-गाजीपुर सिटी ट्रेन सुबह 06:40 बजे पुणे से चलेगी और दौंड, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, खंडवा, जबलपुर, प्रयागराज, वाराणसी होते हुए 19:05 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। वापसी में 01432 गाजीपुर सिटी-पुणे ट्रेन सुबह 04:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 16:20 बजे पुणे पहुंचेगी।
होली के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है। अतिरिक्त कोच और सुविधाओं के साथ यह ट्रेनें यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव देंगी।












Click it and Unblock the Notifications