जिसकी हस्तिनापुर विजय, सूबे में उसी की सरकार, पढ़िए अनोखा संयोग

हस्तिनापुर जिले की एससी कोटे की रिजर्व सीट है, इस सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता मुस्लिम और गुर्जर हैं। उसके बाद तीसरे नंबर पर करीब 55 हजार संख्या के साथ दलित मतदाताओं की संख्या है।

मेरठ। ऐसा कहा जाता है कि मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा से जिस भी पार्टी का प्रत्याशी जीत दर्ज कराता है प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार बनती है। आंकड़ों पर अगर गौर किया जाए तो 2012 के विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर सीट पर समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकी रहे। प्रभु दयाल वाल्मीकी साल 2012 के चुनाव में हस्तिनापुर सीट से जीते तो सूबे में सपा की सरकार बनी। इससे पहले साल 2007 में हस्तिनापुर से बीएसपी के योगेश वर्मा ने जीत दर्ज की।

 मेरठ: हस्तिनापुर विधानसभा सीट का फिर कायम रहा रिकॉर्ड
 मेरठ: हस्तिनापुर विधानसभा सीट का फिर कायम रहा रिकॉर्ड

इसके बाद प्रदेश में सत्ता का सिंहासन बीएसपी के पास ही रहा। इस बार भी इस सीट पर बीएसपी योगेश वर्मा और सपा से प्रभु दयाल वाल्मीकि चुनाव लड़े हैं और दोनों ही हार गए हैं। इस बार भाजपा के दिनेश खटीक विजयी घोषित किए गए हैं और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बन रही है। साल 1957 से 1967 तक हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विधायक रहे तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही।

 मेरठ: हस्तिनापुर विधानसभा सीट का फिर कायम रहा रिकॉर्ड

हस्तिनापुर जिले की एससी कोटे की रिजर्व सीट है, इस सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता मुस्लिम और गुर्जर हैं। उसके बाद तीसरे नंबर पर करीब 55 हजार संख्या के साथ दलित मतदाताओं की संख्या है। बीएसपी के योगेश वर्मा जहां पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में थे वहीं वर्तमान एमएलए प्रभु दयाल वाल्मीकी ने जोर तो एड़ी-चोटी का लगाया लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने इस बार हस्तिनापुर सीट को अपने खाते में लाने के लिए किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी और चुनावी बाजी मारते हुए बंपर जीत दर्ज की। इस बार दिनेश खटीक को 99,436 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर बसपा के योगेश वर्मो को 63,374 वोट मिले। चुनावी मैदान में पहली बार ही दिनेश खटीक को 36,062 वोटों से विजयी घोषित किया गया।

क्या कहते हैं आंकड़े?

हस्तिनापुर सीट पर मतदाताओं की संख्या

पुरुष मतदाता : 1,84,910
महिला मतदाता : 1,48,212

हस्तिनापुर सीट का राजनीतिक इतिहास

2017- दिनेश खटीक - बीजेपी
2012- प्रभुदयाल वाल्मिकी - सपा
2007 - योगेश वर्मा - बीएसपी
1996 - अतुल कुमार - निर्दलीय
1989 - झग्गर सिंह - जनता दल
1985 - हरशरण सिंह - कांग्रेस
1980 - झग्गर सिंह - कांग्रेस
1977 - रेवती शरण मौर्य - जनता पार्टी
1974 - रेवती शरण मौर्य - कांग्रेस
1969 - आशाराम इंदू - भारतीय क्रांति दल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+