UP: सुहैल संग शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंची मोनिका, बजरंग दल ने किया हंगामा
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हिंदू संगठनों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एडीएम कोर्ट में अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करने के लिए पहुंचे थे। इस बात की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं मौके पर पहुंच और हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने सुहैल और मोनिका के साथ मारपीट भी की।

चंडीगढ़ की रहने वाली मोनिका और बिजनौर के जलालाबाद का रहना वाला सुहैल शादी का रजिस्ट्रेशन करने के लिए बिजनौर एडीएम कोर्ट पहुंचे थे। बता दें कि दोनों हाई कोर्ट में शादी कर चुके है और एडीएम कोर्ट में शादी को रजिस्टर करने के लिए पहुंचे थे। इसके बावजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और जमकर हंगामा किया। एडीएम कोर्ट में हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस दंपत्ति को पुलिस थाने ले आई। इस पर विरोध कर रहे लोग भी पुलिस थाने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने दंपत्ति से मारपीट भी की। दंपत्ति ने पुलिस को 2 लोगों को नामजद करते हुए कई लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज करया है।
नौकरी के दौरान हुआ था प्यार
मोनिका की माने तो सुहैल और वह चंडीगढ़ में एक साथ नौकरी करते थे औऱ एक दूसरे को पिछले पांच सालों से जानते है। सुहैल और मोनिका ने हाई कोर्ट में जाकर शादी कर ली और सुरक्षा की मांग की, जिस पर हाईकोर्ट ने उनकी मांग मानते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications