यूपी: हिंदू महासभा ने कहा- 'गोडसे नगर' हो मेरठ का नाम, मनाया बलिदान दिवस

मेरठ। महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे को 15 नवंबर 1949 को फांसी की सजा दे दी गई थी। हिंदू महासभा के लोग इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हैं। हर बार की तरह इस बार भी मेरठ स्थित शारदा रोड कार्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिंदू महासभा के लोगों ने मेरठ का नाम बदलने की आवाज उठाई। उनका कहना था कि मेरठ का नाम बदलकर गोडसे नगर कर देना चाहिए।

गोडसे हैं महान पत्रकार व विचारक

गोडसे हैं महान पत्रकार व विचारक

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान गोडसे को पत्रकार और एक महान विचारक बताया। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेरठ का नाम बदलने को लेकर आवाजा उठाई। इसी कार्यक्रम में हापुड़ तथा गाजियाबाद जनपदों के नाम बदलने की मांग की गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, पुरुषोत्तम उपाध्याय, अभिषेक अग्रवाल और देशबंधु गुप्ता मौजूद रहें।

गोडसे की मूर्ति की होती है पूजा

गोडसे की मूर्ति की होती है पूजा

बता दें कि हिंदू महासभा के लोगों द्वारा गोडसे की मंदिर बनाने की कोशिश की जा चुकी है। बस इतना ही नहीं हिंदू महासभा ने तो अपने मेरठ स्थित दफ्तर में गोडसे की मूर्ति तक लगवा रखी है। जिसकी पूजा महासभा के लोग प्रतिदिन करते हैं। महासभा के अशोक शर्मा का कहना है कि हम चाहते हैं कि गोडसे का नाम सम्मान के साथ लिया जाए। उन्होंने इस दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गोडसे का नाम सम्मान से नहीं लिया गया तो गांधी की तरह बाकी लोगों को भी यथास्थान पहुंचा सकते हैं। हिंदू महासभा का तर्क है कि विभाजन के बाद गोडसे ने महात्मा गांधी की सिर्फ हत्या नहीं कि बल्कि विभाजन के दौरान मारे गए हिंदुओं की मौत का बदला भी लिया था। यही वजह है कि महासभा के लोग चाहते हैं कि गोडसे का नाम सम्मान से लिया जाए।

इन शहरों के नाम बदलने की उठ रही है मांग

इन शहरों के नाम बदलने की उठ रही है मांग

इससे पहले इलाहाबाद तथा फैजाबाद जिले का नाम बदला चुका है। इसी बीच लखनऊ ,सुल्तानपुर, बिजनौर, गाजियाबाद सहित कई अन्य जिलों के नाम बदलने की मांग ने जोर पकड़ा है। लोगों का मानना है कि मुगलों द्वारा दिए गए नाम का भारतीयता से क्या वास्ता। योगी सरकार के आने के बाद से ही भगवाकरण व नाम बदलने का लगातार तेजी से किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+