VIDEO: 'श्रीदेवी अचानक चली जाएंगी, कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा', हेमा मालिनी को लगा शॉक
मथुरा। दुबई में श्रीदेवी के असमायिक निधन से देशभर में शोक की लहर है। दिल का दौरा पड़ने से बॉलीवुड की सुपरस्टार रहीं श्रीदेवी के देहांत पर सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने दुख जताया है। हेमा मालिनी ने कहा कि श्रीदेवी के बारे में खबर सुनकर बहुत शॉक लगा है।

हेमा ने दुख जताते हुए कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा हो जाएगा। वे हमारी साथी कलाकार रहीं और उनके हजारों फैन्स हैं, ऐसी हस्ती का अचानक चले जाना बहुत शॉकिंग है। उन्होंने अपनी ब्यूटी और टैलेंट के दम पर बहुत लोगों को मन बहलाया और इंडस्ट्री में ऐसा स्थान बनाया कि यंगस्टर्स उनको फॉलो करते हैं।
हेमा ने कहा कि श्रीदेवी को हमेशा लोग याद रखेंगे, उन्होंने कला के लिए अपना जीवन समर्पित किया और वो आर्ट से बहुत प्यार करती थीं। बॉलीवुड के लिए यह भारी क्षति है। हर वक्त वो हमें याद आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications