मथुरा के राधा रमन मंदिन में सांसद हेमा मालिनी का डांस, देखिए वीडियो
मथुरा। यूपी के मथुरा में ज्यादातर सांसद के रूप में नजर आने वाली हेमा मालिनी तीर्थ नगरी वृन्दावन में सोमवार को नृत्यांगना के रूप में नजर आईं । हेमा मालिनी यहां पहली बार भगवान के सामने अपनी प्रस्तुति के जरिये उनको रिझाती नजर आईं।

मौका था भगवान राधारमण का सेवा महोत्सव का। 3 जनवरी से शुरू हुए सेवा महोत्सव में सोमवार को मथुरा की सांसद हेमा मालिनी राधा रमन मन्दिर पहुंची लेकिन वह यहां सांसद के रूप में नहीं बल्कि भगवान को रिझाने के लिए नृत्य करने की मुद्रा के रूप में दिखीं।

भगवान राधा रमन लाल के सामने पहुंची हेमा मालिनी पहले उनको प्रणाम किया और फिर प्रस्तुति शुरू की। उन्होंने सबसे पहले बाल गोपाल को रिझा रही मां यशोदा पर भजन सुंदर गोपाल पर नृत्य के जरिये प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने राधा और कृष्ण पर गीत गोविंद के पद अष्ठ पदम पर प्रस्तुति दी।

करीब 45 मिनट की अपनी प्रस्तुति में हेमा पूरी तरह भक्ति के रंग में नजर आयीं। भगवान के सामने प्रस्तुति दे कर हेमा खुद को धन्य मान रही थीं।

करीब 450 साल पहले सन्त गोपाल भट्ट द्वारा प्रगट किये गए भगवान राधा रमन लाल पहले शालीग्राम भगवान के स्वरूप में थे लेकिन बाद में गोपाल भट्ट की भक्ति और उनके आग्रह पर वह राधा रमन लाल के विग्रह के रूप में आये । तभी से आज तक राधा रमन लाल तीर्थ नगरी वृन्दावन के सप्त देवालय में एक प्राकट्य देव् के रूप में पूजे जा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications