Heat Wave Alert: मार्च में ही यूपी में आग उगल रहा है सूरज, हीटवेव को लेकर जारी हुआ अलर्ट, जानिए गाइडलाइंस
Heat Wave Alert: पूरा उत्तर भारत मार्च में ही पसीने-पसीने हो गया है, कई जगहों पर अभी से ही पारा 32 डिग्री पहुंच गया है। गर्मी के इस हाल ने मौसम वैज्ञानिकों की पेशानी पर बल डाल दिया है। तो वहीं मौसम का हाल देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अभी से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं को वो मौसम पर नजर बनाए रखें और हीटवेव से बचने के लिए अभी से ही सारी तैयारियां करें।
उन्होंने साफ लफ्जों में कहा है कि 'हीटवेव की वजह किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो कोई भी इसके लिए जिम्मेदार होगा उसे जवाब देना होगा।'

मालूम हो सीएम की इस कड़ी वार्निग के बाद राज्य की प्रमुख सचिव चिकित्सा सारथी सेन शर्मा ने हीटवेव को लेकर निर्देश जारी किए हैं। राज्य के सभी स्कूलो, महाविद्यालयों और अस्पताल में अलर्ट जारी किया गया है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में गर्मी जनित बीमारियों पर निगरानी रखने को कहा गया है।
हीटवेव के लिए जनजागरूकता अभियान (Heat Wave)
साथ ही अस्पतालों में शीतल जल, सफाई, कूलर और एसी की व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। यही नहीं ओपीडी और रैन बसेरों में भी शीतलता को मेंटेन करने के उपाय करने का निर्देश किया गया है। तो वहीं अस्पतालों में गर्मी जनित बीमारियों के लिए दवाई की भी पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था करने को कहा गया है।
इसी के साथ ही राज्य सरकार आम जनता को हीटवेव से निपटने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाएगी। स्वास्थ्य प्रतिदन अस्पतालों की रिपोर्ट भी चेक करेगी।
हीट वेव क्या है? (Heat Wave)
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जब मैदानी इलाकों में तापमान 40°C, पहाड़ी क्षेत्रों में 30°C और तटीय क्षेत्रों में 37°C से अधिक हो जाता है, तब इसे हीट वेव घोषित किया जाता है। ये बहुत खतरनाक स्थिति होती है क्योंकि हीट वेव के दौरान शरीर में पानी की कमी, हीट स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
हीट वेव से बचाव के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइन्स (Heat Wave)
- घर से बाहर निकलने से पहले सिर और शरीर को अच्छे से ढकें।
- हल्के और सूती कपड़े पहनें, जिससे शरीर को ठंडक मिले।
- अधिक पानी पिएं और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नारियल पानी, शिकंजी और बेल का शरबत लें।
- बाहर जाते समय छतरी या टोपी का उपयोग करें और सनग्लास पहनें।
- दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें।
- अत्यधिक गर्म पेय पदार्थ, शराब और कैफीन युक्त चीजों से बचें।
- छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हीट वेव के दौरान घर के अंदर रखें।
- जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।












Click it and Unblock the Notifications