Weather: दिल्ली में चलेगी तेज हवा, IMD ने यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की जताई संभावना
Weather news: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 मार्च, 2025 को दिल्ली का मौसम खुशनुमा रहेगा। सुबह का तापमान 16°C (59°F) दर्ज किया गया है वहीं दिन में तापमान बढ़कर 34°C (90°F) तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में पूरे दिन आसमान साफ रहेगा लेकिन तेज हवाएं चलने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में 20 मार्च को गरज चमक के साथ बिजली और तेज हवा और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी ओडिशा, उत्तर एवं मध्य छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और असम में 20 मार्च, 2025 की दोपहर से लेकर रात के समय तक गरज के साथ बिजली चमकेगी और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। 20 से 22 मार्च के बीच तेज़ हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।यूपी की राजधानी लखनऊ के अलावा प्रयागराज, आगरा, बहराइच समेत कई जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है। इस स्थिति के कारण किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने फसलों की सुरक्षा के लिए तैयार रहें। मौसम में इस उतार-चढ़ाव से कृषि गतिविधियों पर प्रभाव पड़ सकता है












Click it and Unblock the Notifications