हाथरस भगदड़: यूपी पुलिस को 'भोले बाबा' की तलाश, मैनपुरी के राम कुटीर ट्रस्ट में दी दबिश
Mainpuri Bhole Baba Search operation: यूपी के हाथरस (Hathras Stampede) में दर्दनाक घटना हुई। 2 जुलाई मंगलवार को सिकंदराराऊ के पुलराई गांव में 'भोले बाबा' के सत्संग में भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 116 लोगों की मौत हो गई। भगदड़ की घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। ऐसे में अब देर रात यूपी पुलिस ने 'भोले बाबा' की तलाश के अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार सत्संग आयोजित करने वाले नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा घटना के बाद से ही अंडरग्राउंड है। घटना के बाद से ही उनका कुछ पता नहीं चला है। ऐसे में अब पुलिस ने उनकते लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस ने सत्संग आयोजित करने वाले 'भोले बाबा' की तलाश में मैनपुरी जिले के हरि नगर बिछवा में राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट पहुंची, जहां सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन पुलिस को बाबा का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। मैनपुरी के DSP सुनील कुमार सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि हमें परिसर के अंदर बाबा नहीं मिले। वे यहां नहीं हैं।
ऐसे मची सत्संग में भगदड़
Recommended Video
जानकारी के मुताबिक सत्संग में करीब 1 से डेढ़ लाख लोग शामिल हुए थे। पंडाल करीब 50 से 60 बीघा खेत में बना हुआ था। सत्संग खत्म होने के बाद लोग अचानक बाहर की तरफ निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुजी की कार निकली तो उनके पैर छूने के लिए लोग दौड़ पड़े, जिससे भगदड़ मच गई।
जांच के लिए कमेटी गठित
सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए हमने एडिशनल DG आगरा की अध्यक्षता में मंडलायुक्त अलीगढ़ को शामिल करते हुए एक टीम बनाकर उन्हें अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की और गंभीर रूप से घायल नागरिकों के लिए भी 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। राज्य सरकार इस पूरी घटना की तह में जाएगी।
घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पर तीन मंत्रियों को भेजा है। मैंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने जांच समिति का गठन किया है जो जांच करने के बाद रिपोर्ट देगी, जिसकी भी गलती है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये जांच का विषय है कि क्या-क्या व्यवस्थाएं थीं और क्या-क्या नहीं थीं।"












Click it and Unblock the Notifications