Hathras stampede: 'उसे बख्शा नहीं जाएगा...', हादसे के बाद 'भोले बाबा' का पहला Video, देखें बाबा ने क्या कहा?
Hathras stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में मंगलवार को आयोजित सत्संग के दौरान मचे भगदड़ में 121 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस हादसे के बाद नारायण साकार का पहला बयान सामने आया है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई काे दिये बयान में बाबा सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि भोले बाबा ने कहा कि हम 2 जुलाई की घटना के बाद से बहुत दुखी हैं। भगवान हमें इस दर्द को सहने की शक्ति दें। [Note- Video अंत में है।]

बाबा ने आगे कहा कि कृपया सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें। मुझे विश्वास है कि जिसने भी हर एकता फैलाई है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हमने अपने वकील डॉक्टर एपी सिंह के माध्यम से कमेटी के महापुरुषों से यह प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं की परिजनों एवं इलाजरत घायलों के साथ जीवन पर्यंत तन मन धन से खड़े रहने का आग्रह किया है।
Recommended Video
बाबा ने आगे कहा कि सभी लोग मेरे आग्रह को माना है और जिम्मेदारी को निभा भी रहे हैं। वर्तमान समय में वही माध्यम है सभी को सद्मती और सद्बुद्धि प्राप्त होने की इच्छा रखते हैं। नारायण साकार हरि की संपूर्ण ब्रह्मांड में सदा के लिए जय जयकार हो।
देखें Video-












Click it and Unblock the Notifications