हाथरस सत्संग भगदड़: लाश का अंबार देख 32 साल के सिपाही को आया हार्ट अटैक, ड्यूटी पर ही मौत
Etah Constable Heart Attack: हाथरस में मची भगदड़ में मरने वालों की लाश का ढेर देखकर एटा मेडिकल कॉलेज में एक सिपाही की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
Hathras Satsang Stampede: यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊ में 'भोलेबाबा' के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में सैकड़ों परिवार की खुशियां छीन गई हैं। हाथरस भगदड़ में 116 लोगों की मौत हो हुई है, मृतकों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। इस बीच लाशों को देखकर यूपी पुलिस के एक सिपाही की भी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार सिपाही रवि यादव की ड्यूटी क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) में थी, ऐसे में सिपाही की ड्यूटी के दौरान ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में लाशों का ढेर देखकर सिपाही को हार्ट अटैक आ गया।

जानकारी के मुताबिक हाथरस में मची भगदड़ के बाद लोगों को फौरन इलाज के लिए शिफ्ट किया जा रहा था। एटा में मेडिकल कॉलेज में सिपाही रवि की ड्यूटी लगी थी। जिसके बाद वहां लाशों का ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही को हार्ट अटैक आ गया और उसकी भी मौत हो गई।
अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी पर तैनात सिपाही रवि कुमार (32) ने जब इतनी बड़ी संख्या में शवों का अंबार देखा तो उसकी हालत बिगड़ गई। उसे फौरन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद ही उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि लाशों को देखकर रवि को हार्ट अटैक आया था।
सिपाही रवि यादव की शवों की व्यवस्था में ड्यूटी लगाई गई थी।अलीगढ़ थाना बन्ना देवी के मोहल्ला सिद्धार्थनगर आईटीआई रोड निवासी रवि कुमार (32) क्यूआरटी अवागढ़ में तैनात थे। मंगलवार को भगदड़ की वायरलेस सूचना के बाद वो अन्य सिपाहियों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे।
रवि कुमार 2014 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी नौकरी मृतक आश्रित में लगी थी। अवागढ़ क्यूआरटी से पहले रवि थाना जैथरा में डायल-112 जैथरा में तैनात थे।












Click it and Unblock the Notifications