UP News: छेड़छाड़ से आहत युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, आरोपी पर पुलिस ने की यह कार्रवाई
Hardoi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मूर्ति विसर्जन के दौरान युवती से हुई छेड़छाड़ के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने फंदे से लटक कर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई। इस घटना से आहत होकर किशोरी ने फांसी के फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच उसकी मां ने उसे देख लिया। ये मामला पिहानी कोतवाली क्षेत्र का है.। किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में हरदोई मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

हरदोई के एसपी केशव चंद गोस्वामी ने बताया कि पिहानी इलाके से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जहां पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश की, उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जब हम उसे मजिस्ट्रेट के पास ले जा रहे थे, तो उसने पुलिस रिवॉल्वर छीन ली और भागने की कोशिश की। पीछा करने के दौरान उसने हम पर गोली चला दी और हमने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। आरोपी गोलीबारी में घायल हो गया और वर्तमान में जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications