बेवजह गिरफ्तार कर छोड़ने के नाम पर 'दलाल' सिपाही ने ली 42 हजार की घूस, ऑडियो वायरल
हरदोई। हरदोई में खाकी पर युवक को छोड़ने के बदले परिजनों से 42 हजार रुपये लेने का सिपाही का ऑडियो वायरल हो रहा है। यह ऑडियो रुपये देने के दौरान परिजनों ने रिकॉर्ड किया था। मामले में पीड़ित परिजन एसपी के पास पहुंचे और सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच सीओ बघौली अखिलेश राजन को सौंपी गई है।

मामला हरदोई के कोतवाली कछौना क्षेत्र के कस्बा रेलवेगंज का है। यहां की पीड़िता सरस्वती अपने पौत्र के साथ एसपी के पास पहुंची और कस्बे में तैनात सिपाही त्रयंबकम दत्त गौड़ के विरुद्ध उसके पुत्र को बेवजह पकड़ने व छोड़ने के नाम पर 42 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया और एक ऑडियो दिया।
इस ऑडियो में आरोपी सिपाही की आवाज रिकॉर्ड है जिसमे वह कह रहा है कि वह 42 हजार रुपये से कम नहीं लेगा क्योंकि 40 हजार इंस्पेक्टर के हैं और 2 हजार रुपये ऑफिस को देने हैं। महिला ने सिपाही पर अन्य तरीकों से भी प्रताड़ित करने व कई मामलों में धमकाने का आरोप लगाया है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच सीओ बघौली अखिलेश राजन की सौंपी गई है जिसमें जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications