VIDEO: राइफल लोड करते समय सिपाही से अचानक चली गोली, हादसे में एक की मौत

सिपाही बृजेश कुमार सोनी कोतवाली कार्यालय के बाहरी बरामदे में आकर अपनी सरकारी राइफल लोड कर रहा था तभी लोडिंग राइफल से एकदम से फायर हो गया और गोली सामने पिलर से टकराकर खाना बना रहे रामू को जा लगी।

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली के अंदर एक सिपाही से राइफल लोड करते समय अचानक गोली चल गई जिससे कोतवाली के अंतर खाना बना रहे चौकीदार की मौत हो गई, घटना के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी पाकर एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, फिलहाल मामले की पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

बता दें की मामला कोतवाली पिहानी का है जहां मंगलवार की देर शाम हल्का नंबर 4 का सिपाही बृजेश कुमार सोनी कोतवाली कार्यालय के बाहरी बरामदे में आकर अपनी सरकारी राइफल लोड कर रहा था तभी लोडिंग राइफल से एकदम से फायर हो गया और गोली सामने पिलर से टकराकर खाना बना रहे रामू (30) निवासी छतिया खेड़ा के दाहिने कान के पास लगी। गोली की आवाज सुन सनसनी फैल गई और सरे पुलिस कर्मी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए।

Hardoi: One Policeman been dead in an accident by Constable, UP Police

आनन-फानन अधमरे हो चुके रामू को सरकारी जीप से लादकर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन जब तक उसको इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचाया जाता तब तक उसकी रास्ते में ही मौत हो गई थी। जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल में जुट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+