सीतापुर के बाद अब हरदोई में दिखा नरभक्षी कुत्ते का कहर, बच्ची के चेहरे को नोंच खाया

हरदोई। इन दिनों जहाँ प्रदेश के कई जिलों में नरभक्षी कुत्तों का आतंक बरपा हुआ है वहीं हरदोई जिला भी इससे अछूता नहीं है। सोमवार को हरदोई जिले में भी एक नरभक्षी कुत्ते ने एक मासूम पर हमला बोलकर उसको अपना शिकार बना डाला। इस कुत्ते ने मासूम बच्ची को इतनी बुरी तरह काटा है कि बच्ची के चेहरे पर ग्यारह टांके लगाए गए हैं। इस घटना के बाद से परिजन और इलाके के लोग अपने बच्चों को लेकर काफी सहमे हुए हैं।

hardoi dog bite a 4 years old girl very badly

मामला हरदोई जिले के कोतवाली शाहाबाद इलाके के अख्तियारपुर का है। यहां आज एक नरभक्षी कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने बच्ची के चेहरे को बुरी तरह से नोंच डाला जिससे उसके चेहरे पर ग्यारह टांके लग गए और मासूम बच्ची की जान जाते जाते बच गई लेकिन घटना के बाद से वह काफी डरी सहमी हुई है।

अख्तियार पुर के निवासी वेद प्रकाश की 4 वर्षीय पुत्री अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी एक नरभक्षी कुत्ते ने उसपर हमला बोल दिया और उसके चेहरे को नोंच डाला। लहूलुहान बच्ची की बड़ी बहन रोती हुई घर पहुंची तब बच्ची की माँ ने आकर बच्ची को उठाया और उसके माता-पिता उसको अस्पताल ले गए जहाँ डाक्टर ने बच्ची के चेहरे पर ग्यारह टाँके लगाकर उसके जख्मों को सिला और उसकी जिंदगी बचा ली।

इस घटना के बाद बच्ची का चेहरा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुत्ते ने बच्ची पर कितनी बुरी तरह से वार किया है। वहीं वेद प्रकाश के घर के पड़ोस में रहने वाले रामप्रकाश ने बताया की उसी कुत्ते ने पिछले साल उनकी बेटी को भी काटकर लहूलुहान कर दिया था। वहीं बच्ची के घर वालों ने पड़ोसी कुत्ते मालिक के खिलाफ थाना शाहबाद में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से मोहल्ले के लोगों में खौफ व्याप्त है। उन्होंने अपने बच्चों का घर से निकलना बंद कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+