सिरफिरे आशिक ने नाबालिग लड़की के काटे हाथ, दर्दनाक वीडियो

हमला इतना जबरदस्त था कि एक बार में ही बालिका का हाथ का पंजा कटकर जमीन पर गिर गया।

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी मे एक सिरफिरे आशिक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर थी। आशिक ने चोरी का आरोप लगाकर तलवार से बालिका का हाथ काट दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि एक बार में ही बालिका का हाथ का पंजा कटकर जमीन पर गिर गया। इतने भर से जब सिरफिरे आशिक का मन नहीं भरा तो उसने बालिका के दूसरे हाथ पर हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं डॉक्टरों ने घायल बालिका की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

सिरफिरे आशिक ने नाबालिग लड़की के काटे हाथ, दर्दनाक वीडियो

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है जहां एकतरफा प्यार में पागल एक मोहित नाम के युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बालिका के भाई पर पहले तो मोबाइल चार्जर चोरी का आरोप लगाया। उसके बाद आरोपी बालिका के घर गया और आंखों से अंधी मां से कहा कि कहा कि तुम्हारे बेटे ने मोबाइल चार्जर चुराया है, उसको अपनी बेटी के साथ बाहर भेजो।

सिरफिरे आशिक ने नाबालिग लड़की के काटे हाथ, दर्दनाक वीडियो

इसके बाद अंधी मां ने बेटी के साथ भाई को बाहर भेज दिया। एक तरफा प्यार में पागल हुए आशिक ने मानवता की सारी हदें तोड़ते हुए बालिका का दाहिना हाथ तलवार से काट दिया जब इससे भी उसका मन नहीं भरा तब दूसरे हाथ पर भी तलवार से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया और सिर पर भी तलवार मार कर गंभीर रूप से बालिका शिवानी को घायल कर दिया। इस दौरान तमाशबीनों की फौज वहां पर मौजूद रही मगर किसी ने बालिका शिवानी को बचाने का प्रयास नहीं किया।

सिरफिरे आशिक ने नाबालिग लड़की के काटे हाथ, दर्दनाक वीडियो

किसी राहगीर द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर शहर कोतवाल कुलदीप यादव दल बल के साथ मौका ए वारदात पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और हाथ काटने में प्रयोग की गई तलवार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही एसपी भी लड़की का हाल-चाल जाने जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

सिरफिरे आशिक ने नाबालिग लड़की के काटे हाथ, दर्दनाक वीडियो

डॉक्टर के मुताबिक, अगर 6 घंटे से पहले लड़की को हायर सेंटर भेज दिया जाता है तो उसका हाथ फिर से जुड़ना संभव है लड़की की गंभीर हालत को देख कर उसे लखनऊ सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+