कांग्रेस का नेतृत्व बदलना भाजपा के लिए शुभ संकेत- योगी आदित्यनाथ
Recommended Video

लखनऊ। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है उसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि कांग्रेस का नेतृत्व बदलना भाजपा के लिए शुभ संकेत हैं। जीत का श्रेय योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया, उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जबरदस्त नेतृत्व क्षमता व भाजपा के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है। लोगों ने कांग्रेस की बांटने वाली राजनीति को नकार दिया है।

एक तरफ जहां योगी आदित्यनाथ ने काग्रेस पर हमला बोला तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि जो जीता वही सिकंदर, उन्होंने भजापा की जीत को विकास पर भरोसा करने वालों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत लोगों के विश्वास और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की जीत है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से जब यह पूछा गया कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद ही कांग्रेस को जीत मिली है तो उन्होंने कहा कि वह अभी पार्टी के अध्यक्ष बने हैं इसलिए कुछ नहीं कहुंगा, लेकिन यह वैसा ही है जैसे सिर मुड़ाते ही ओले पड़ना।
गौरतलब है कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को 100 से अधिक सीट मिली हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश समें भाजपा को 68 में से 41 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है। ऐसे में दोनों ही प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। गुजरात में भाजपा का वोट फीसदी बढ़ा है, लेकिन पिछले चुनाव की तुलना में भाजपा की सीटों में कमी आई है। जिस तरह से कांग्रेस ने गुजरात में भाजपा को कड़ी टक्कर दी उसके बाद माना जा रहा था कि कांग्रेस कुछ बड़ा बदलाव कर सकती है लेकिन ऐसा हो नहीं सका है। हालांकि कांग्रेस ने पिछले चुनाव की तुलना में इस बार काफी बढ़त हासिल की और 79 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications