4 करोड़ के गोल्ड बिस्किट के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्विट्जरलैंड से हो रही थी तस्करी

चन्दौली। यूपी के ​मुगलसराय में​ जीआरपी ने 13 किलो सोने के बिस्किट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए सोने के बिस्किट की भारतीय बाजार में कीमत 4 करोड़ रुपये है। जीआरपी मुगलसराय को यह कामयाबी उस वक्त मिली जब जोधपुर एक्सप्रेस से यह युवक सोने की खेप लेकर कानपुर जा रहा था।

 रूटिंग चेकिंग में मिली कामयाबी

रूटिंग चेकिंग में मिली कामयाबी

जीआरपी के जवान मुगलसराय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छ पर रूटीन चेकिंग कर रहे थे तभी उनकी नजर इस संदिग्ध युवक पर पड़ी जो पुलिस को देखकर खिसकने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने इसको पकड़ा और इसके सामान की जब तलाशी ली गई तो जीआरपी के जवानों की आखे खुली की खुली रह गई। युवक ने जो झोला लिया था उसमे एक एक किलो ग्राम वजन के सोने के 13 बिस्कुट रखे हुए थे।

पुलिस के साथ ही कस्टम विभाग के उड़े होश​

पुलिस के साथ ही कस्टम विभाग के उड़े होश​

जीआरपी के अनुसार सोने के यह बिस्किट स्विट्जरलैंड के बने हुए हैं। पूछताछ में युवक ने जीआरपी को बताया की वह कानपुर के चकेरी थाना इलाके का रहने वाला है और सोने की खेप को कोलकाता से लेकर आ रहा था और कानपुर जाना था। लेकिन बीच रास्ते मुगलसराय में ही जीआरपी की पकड़ में आ गया।

तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

इस गुडवर्क के बाद जीआरपी के डिप्टी एसपी विमल श्रीवास्तव की सूचना पर कस्टम विभाग के अधिकारी भी मामले की जांच कर रहे हैं। उधर जीआरपी ने सोना तस्करी के मामले में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+