VIDEO: शादी कर दुल्हन की पहली फरमाइश पर दूल्हा ले गया मतदान केंद्र

बुधवार को विदाई से पहले नरगिस ने राहुल से वोट डालने की इच्छा जताई, इसके बाद राहुल अपनी दुल्हन की इच्छा पूरी करने के लिए वोट डलवाने पहुंचा। यहां दूल्हा-दुल्हन के साथ घराती और बराती भी पोलिंग बूथ तक पहुंच आए।

आगरा। यूपी में निकाय चुनाव की वोटिंग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आगरा में एक दुल्हन ने विदाई से पहले लड़के से वोट डालने की इच्छा जाहिर की, इस पर दूल्हे ने कहा कि तुमने तो द‍िल जीत लिया। इसके बाद वो शादी की ड्रेस में लड़की को वोट डलवाने लेकर पहुंचा। मीडिया से बातचीत में दूल्हे ने कहा कि वोट देना सबका अधि‍कार है, मुझे अच्छा लगा कि मेरी पत्नि ने मुझसे वोट डालने की इच्छा जाहिर की। बता दें कि दूल्हा-दुल्हन के साथ बूथ स्थल पर वोट डालने के लिए घराती-बराती भी पहुंचे थे। इंजीनियर राहुल और नरगिस की शादी मंगलवार को हुई थी। बुधवार को विदाई से पहले नरगिस ने राहुल से वोट डालने की इच्छा जताई, इसके बाद राहुल अपनी दुल्हन की इच्छा पूरी करने के लिए वोट डलवाने पहुंचा। यहां दूल्हा-दुल्हन के साथ घराती और बराती भी पोलिंग बूथ तक पहुंच आए।

https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/woman-dead-body-found-in-a-sack-near-yamuna-expressway-in-mathura-433345.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+