UP T-20 का शानदार आगाज! टाइगर श्रॉफ ने हिला डाला स्टेडयम, अमीषा पटेल ने बांधा समां, जाने पूरा शेड्यूल
उत्तर प्रदेश में खेले जा रहे UP T-20 लीग का आगाज बेहद ही शानदार रहा। बुधवार शाम ग्रीनपार्क में बॉलीवुड सेलिब्रिटी के रंगारंग कार्यक्रमों ने चार चांद लगा दिए। गदर-2 की 'सकीना' अमीषा पटेल से लेकर टाइगर श्रॉफ समेत कई स्टार्स ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उधर, लीग के पहले मैच में नोएडा सुपर किंग्स ने कानपुर सुपरस्टार को 16 रन से हरा दिया।
वहीं आज यानी 31 अगस्त को क्रिकेट प्रेमी ग्रीन पार्क में दो-दो मैच का लुत्फ़ उठा रहे हैं। पहला मुकाबला 3:30 बजे गोरखपुर लायंस बनाम लखनऊ फाॅल्कंस के बीच खेला जा रहा है। तो दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे काशी रुद्रांश बनाम मेरठ मेवरिक्स के बीच खेला जाएगा।

अमीषा पटेल और टाइगर श्रॉफ ने बांधा समां
आपको बता दें कि गदर-2 की अभिनेत्री अमीषा पटेल ने फैंस को चीयरअप करने के साथ-साथ गजब की परफॉरमेंस देकर उनका दिल जीत लिया। वहीं टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड बीट्स पर पूरे ग्राउंड को हिला कर रख दिया। बॉलीवुड गानों पर टाइगर ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। वहीं मीत ब्रदर्स ने भी अपने गानों से ग्राउंड पर माहौल बना दिया।

खिलाडियों के लिए यह बड़ा मौका
लीग के पहले मैच में चीफ गेस्ट के रूप में यूपीसीए के चेयरमैन और पूर्व डीजीपी डीएस चौहान, अध्यक्ष डॉ. निधिपत सिंघानिया और राजीव शुक्ला मौजूद रहे। डा. निधिपत सिंघानिया ने कहा, ''कानपुर समेत यूपी के युवाओं के लिए इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए ये प्लेटफॉर्म काफी अच्छा साबित होगा।

ये है लीग का पूरा शेड्यूल
गौरतलब है कि यूपी T-20 लीग 18 दिन चलेगी। इसमें कुल 33 मैच खेले जाएंगे। शुभारंभ वाले दिन एक मैच और फाइनल वाले दिन एक मैच खेला जाएगा। इसके अलावा 14 सितंबर को भी एक मैच खेला जाएगा। बाकी हर दिन दो मैच होंगे। नीचे दी गई इमेज में लीग का शेड्यूल है।
30 अगस्त शाम 7:30 बजे: कानपुर सुपर स्टार बनाम नोएडा सुपर किंग्स
31 अगस्त शाम 3:30 बजे: गोरखपुर लायंस बनाम लखनऊ फाॅल्कंस
31 अगस्त शाम 7:30 बजे: काशी रुद्रांश बनाम मेरठ मेवरिक्स
01 सितंबर शाम 3:30 बजे: मेरठ मेवरिक्स बनाम कानपुर सुपर स्टार
01 सितंबर शाम 7:30 बजे: गोरखपुर लायंस बनाम नोएडा सुपर किंग्स
02 सितंबर शाम 3:30 बजे: लखनऊ फाॅल्कंस बनाम नोएडा सुपर किंग्स
02 सितंबर शाम 7:30 बजे: कानपुर सुपरस्टार बनाम काशी रुद्रांश
03 सितंबर शाम 3:30 बजे: मेरठ मेवरिक्स बनाम गोरखपुर लायंस
03 सितंबर शाम 7:30 बजे: कानपुर सुपरस्टार बनाम लखनऊ फाॅल्कंस
04 सितंबर शाम 3:30 बजे: गोरखपुर लायंस बनाम कानपुर सुपरस्टार
04 सितंबर शाम 7:30 बजे: काशी रुद्रांश बनाम लखनऊ फाॅल्कंस
05 सितंबर शाम 3:30 बजे: नोएडा सुपर किंग्स बनाम मेरठ मेवरिक्स
05 सितंबर शाम 7:30 बजे: काशी रुद्रांश बनाम गोरखपुर लायंस
06 सितंबर शाम 3:30 बजे: नोएडा सुपर किंग्स बनाम काशी रुद्रांश
06 सितंबर शाम 7:30 बजे: लखनऊ फाॅल्कंस बनाम मेरठ मेवरिक्स
07 सितंबर शाम 3:30 बजे: नोएडा सुपर किंग्स बनाम कानपुर सुपरस्टार
07 सितंबर शाम 7:30 बजे: लखनऊ फाॅल्कंस बनाम गोरखपुर लायंस
08 सितंबर शाम 3:30 बजे: कानपुर सुपर स्टार बनाम मेरठ मेवरिक्स
08 सितंबर शाम 7:30 बजे: नोएडा सुपर किंग्स बनाम गोरखपुर लायंस
09 सितंबर शाम 3:30 बजे: मेरठ मेवरिक्स बनाम काशी रुद्रांश
09 सितंबर शाम 7:30 बजे: लखनऊ फाॅल्कंस बनाम कानपुर सुपरस्टार
10 सितंबर शाम 3:30 बजे: नोएडा सुपर किंग्स बनाम लखनऊ फाॅल्कंस
10 सितंबर शाम 7:30 बजे: गोरखपुर लायंस बनाम मेरठ मेवरिक्स
11 सितंबर शाम 3:30 बजे: काशी रुद्रांश बनाम कानपुर सुपरस्टार
11 सितंबर शाम 7:30 बजे: मेरठ मेवरिक्स बनाम नोएडा सुपर किंग्स
12 सितंबर शाम 3:30 बजे: लखनऊ फाॅल्कंस बनाम काशी रुद्रांश
12 सितंबर शाम 7:30 बजे: कानपुर सुपर स्टार बनाम गोरखपुर लायंस
13 सितंबर शाम 3:30 बजे: गोरखपुर लायंस बनाम काशी रुद्रांश
13 सितंबर शाम 7:30 बजे: मेरठ मेवरिक्स बनाम लखनऊ फाॅल्कंस
14 सितंबर शाम 7:30 बजे: काशी रुद्रांश बनाम नोएडा सुपर किंग्स
15 सितंबर शाम 3:30 बजे: पहला सेमीफाइनल मुकाबला
15 सितंबर शाम 7:30 बजे: दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला
16 सितंबर शाम 7:30 बजे: फाइनल मुकाबला

अब बिना टिकट देखें मैच
आपको जानकार हैरानी और खुशी दोनों एक साथ होगी कि इतने बड़े आयोजन के बावजूद दर्शक संख्या कम होने से मैच में टिकट व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। अब सभी 33 मैच दर्शक ग्रीनपार्क आकर मुफ्त में देख सकेंगे। दर्शक क्षमता को बढ़ाने के लिए ये फैसला लिया गया है। अबतक टिकट 100 से 400 रुपए तक बेचे जा रहे थे। बावजूद इसके पहले दिन के मैच के लिए 10 हजार से ज्यादा टिकट बिके थे।












Click it and Unblock the Notifications