'बीजेपी सांसद ने मुझे जूते से पीटा, जान से मारने की कोशिश की'
एलिम्को के महाप्रबंधक ने भाजपा सांसद कुंवर सर्वेश सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन पर जानलेवा हमला किया। इस मामले में अधिकारी ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का मंच और पंडाल बनाने आये भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के महाप्रबंधक अशोक एस एन और असिस्टेंट मेनेजर अरुण मिश्र ने मुरादाबाद के भाजपा सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के खिलाफ ठाकुरद्वारा थाने में मारपीट और जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा सांसद पर गंभीर आरोप
पीड़ितों ने शिकायत में कहा है कि जब वो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए तैय्यारियाँ करा रहे थे तो सांसद अपने सात आठ गुंडों के साथ आये और लात घूंसों से उन्हें पीटने लगे। आरोप है कि सांसद ने खुद एलिम्को के महाप्रबंधक को जूते से भी पीटा और जान से मारने की कोशिश की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। अधिकारी ने कहा कि वे किसी तरह वो जान बचाकर थाने पहुंचे हैं।

सांसद ने कहा, डांंटा है, मारा नहीं
इस मामले में सांसद कुंवर सर्वेश सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार ने एलिम्को को दस लाख का ठेका दिया था लेकिन तीन दिन में उन्होंने काम पूरा नहीं किया जबकि मुख्यमंत्री को कार्यक्रम होना है, इस पर उन्हें डांटा था मारपीट नहीं की है। अब हमने कांशीपुर उत्तराखंड से दूसरे टेंट वाले को बुला लिया है और काम कराया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत तो थाने पर रिसीव कर ली है और उसकी जांच भी शुरू कर दी है लेकिन पुलिस कैमरे पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है क्यूंकि मामला सत्ता धारी पार्टी के सांसद से जुड़ा है।
अधिकारी ने कहा, मेरी जान को खतरा है
पीड़ित महाप्रबंधक का कहना है की वो सरकारी नौकर है और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के आयोजन के लिए आये थे और सांसद ने उनपर हमला कर दिया। अब उनको जान का खतरा है वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पीड़ितो को समझाने में लगे हैं ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाये।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications