VIDEO: सरकार की नीतियां बताने को कार्यक्रम में कराया अश्लील डांस
पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठन के पदाधिकरियों ने भीड़ जुटाने के लिए बार बलाओं का अश्लील डांस कराया। हिंदू धर्म के संगठन के नाम पर अश्लील डांस की पुलिस को जानकारी तो थी लेकिन उसने दखल नहीं दिया।
संभल। हिंदू युवा शक्ति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों के बारे में कम जानकारी दी गई बल्कि बार बालाओं का अश्लील डांस जमकर कराया गया। वहीं इस कार्यक्रम में पधारे कार्यक्रर्ताओं ने जमकर आनंद लिया, पुलिस मूकदर्शक बनी रही। संभल के चाऊ डांडा में अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल की ओर से आयोजित हिंदू युवा शक्ति सम्मेलन का कार्यक्रम तरुण ठाकुर ने कराया था। जिसमें कार्यकर्ताओं को योगी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

देखिए VIDEO...
Recommended Video

सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजीव मित्तल, अमरोहा प्रभारी बबलू राणा, संभल अध्यक्ष मोहनलाल राणा की उपस्थिति रही। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठन के पदाधिकरियों ने भीड़ जुटाने के लिए बार बलाओं का अश्लील डांस कराया। हिंदू धर्म के संगठन के नाम पर अश्लील डांस की पुलिस को जानकारी तो थी लेकिन सत्ता के सम्मेलन में वो दखल-अंदाजी नहीं दे सकी।
पत्रकारों ने पदाधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम योगी आदित्यनाथ की संध्या में हिंदू युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिससे सरकार की नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंच सके।












Click it and Unblock the Notifications