CCTV में कैद हुई इस बुर्कानशीं महिला की करतूत, देखिए VIDEO

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुर्कानशीं महिला चोर की करतूत सामने आई है। शातिर महिला ज्वैलरी की दुकान से गहनों से भरा डिब्बा लेकर फरार हो गई। वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी में महिला की करतूत रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह दुकान में जेवर दिखाने में व्यस्त दुकानदार की आंखों में धूल झोंककर महिला जेवर के डिब्बे को अपने पर्स में रख कर रफूचक्कर हो जाती है। वहीं पीड़ित दुकानदार ने बुर्कानशीं महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जबकि पुलिस सीसीटीवी में कैद बुर्कानशीं शातिर महिला की शिनाख्त के साथ ही उसकी तलाश में जुट गई है।

gorakhpur woman stole jewellery box from shop caught in video

मामला पीपीगंज थाना के वार्ड संख्या नौ का है जहां दुबे कटरा स्थित जय प्रकाश वर्मा की ज्वैलरी की दुकान से एक बुर्कानशीं महिला गहनों से भरा डिब्बा लेकर फरार हो गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोरी की वारदात का पता चला है। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक बुर्का पहने एक महिला दुकान में आई और दुकानदार से गहने दिखाने को कहा, हालांकि दुकानदार ने महिला को जेवर दिखाने से मना किया था। बावजूद इसके महिला जेवर देखने के बहाने दुकान में बैठ गई। उस समय दुकान में कई और ग्राहक मौजूद थे।

महिला के सामने गहनों का डिब्बा रखकर दुकानदार दूसरे ग्राहकों में व्यस्त हो गया। मौका देखकर बुर्कानशीं महिला ने गहनों का डिब्बा अपने पर्स में रख लिया और चुपचाप दुकान से निकल गई। थोड़ी देर बाद दुकानदार ने गहनों का डिब्बा खोजना शुरू किया तो पता नहीं चला। चोरी की आशंका होने पर जब दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज को देखा तो बुर्कानशीं महिला की करतूत उजागर हुई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह शातिर महिला गहनों का डिब्बा पर्स में रखती है। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसी टीवी फुटेज की मदद से महिला को खोजने का प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+