UP News: गांजे की तस्करी करते हुए पकड़ा गया 'टमाटर', अब इंटरनेट पर हो रहा Viral, जानिए पूरा माजरा?
यूपी पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। आए दिन भारी मात्रा में गांजा, चरस और अवैध शराब पकड़ी जा रही है। इसी कड़ी में गोरखपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाकर 'टमाटर' को गिरफ्तार किया है। अब आप सोच रहे होंगे की एक टमाटर गांजे की तस्करी कैसे कर सकता है? तो आइये जानते हैं कि आखिर 'टमाटर' कैसे गांजे की तस्करी कैसे कर सकता है।

दरअसल, गोरखपुर के थाना चिलुवाताल पुलिस ने नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वाले मनोज साहनी उर्फ टमाटर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मनोज साहनी उर्फ टमाटर गोरखपुर के शास्त्री नगर का रहने वाला है। पुलिस ने मनोज साहनी उर्फ टमाटर को 1 किलो 250 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। खास बात यह है कि पुलिस और लोग मनोज साहनी को टमाटर के नाम से ही जानते है।












Click it and Unblock the Notifications